Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'रैम्बो राजकुमार' के लिए शाहिद ने बढ़ाई दाढ़ी

shahid-in-rambo-rajkumar
25 मार्च 2013

मुंबई। आजकल शाहिद कपूर की दाढ़ी बढ़ी हुई है। इसके पीछे आखिर राज क्या है? एक सूत्र की मानें तो शाहिद अपनी अगली फिल्म 'रैम्बो राजकुमार' में इसी लुक में नजर आएंगे। सूत्र ने बताया कि शाहिद इन दिनों बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ ही दिखाई दे रहे हैं। बढ़ी हुई दाढ़ी शाहिद को थोड़ा उम्रदराज तथा 'रफ लुक' प्रदान करती है। इससे उनके व्यक्तित्व में इजाफा हुआ है तथा शाहिद ने भी कहा है कि उन्हें बढ़ी हुई दाढ़ी रखना अच्छा लगता है। अपनी अगली फिल्म 'रैम्बो राजकुमार' में वह इसी गंवई लुक में दिखाई देंगे।

'रैम्बो राजकुमार' में शाहिद को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं।

शाहिद के इस नए लुक से डिजाइनर कुणाल रावल इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने लक्मे फैशन वीक में अपने डिजाइनर परिधानों की प्रदर्शनी के लिए शाहिद से रैम्प पर आने की गुजारिश कर डाली। शाहिद रविवार को केप टाउन में लक्मे फैशन वीक में रैम्प पर वॉक करते नजर आएंगे।
More from: Khabar
34741

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020