Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

किंग खान के आवास में आग, सब सुरक्षित

shahrukh-khan-bollywood-22112013
22 नवंबर 2013
मुंबई|
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के आवास में गुरुवार रात आग लग गई, लेकिन उनका कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। शाहरुख ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पर लिखा, "घर पर सब सुरक्षित हैं। सभी संबंधित विभागों का शुक्रिया।"

किंग खान ने मजाकिया लहजे में कहा, "चूंकि अब घर में आग लगी हुई है तो चलो स्वयं को सेक लें, इसमें कोई बुराई नहीं दिखती।"

इस अभिनेता के करीबी एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि यह छोटी सी घटना थी और सब नियंत्रण में है।

सूत्र ने कहा, "चिंता की कोई बात नहीं है। यह छोटी सी बात है और सब कुछ नियंत्रण में है।"

आग बाथरूम में शॉर्ट सर्किट होने के चलते लगी थी, लेकिन दमकलकर्मियों ने उस पर जल्द ही काबू पर लिया था।
More from: Khabar
35667

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020