Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शरद पवार को युवक ने मारा चांटा

sharad pawar hets a slap

24 नवंबर 2011

नई दिल्ली| केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार को गुरुवार को एक युवक ने चांटा मार दिया। युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पवार एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद बाहर निकल रहे थे।

घटना नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) सेंटर में हुई। पवार यहां इफको के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

पवार को चांटा मारने के बाद युवक को इससे पहले कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी पकड़ते, उसने अपनी कृपाण निकाल ली और हवा में लहराने लगा।

बाद में युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसने अपना नाम हरविंदर सिंह बताया है। चार दिन पहले उसने ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम पर हमला किया था।

More from: samanya
26914

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020