Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रियंका और शाहिद के बीच "बीच कुछ तो है" !!

something between priyanka and shahid

21  जुलाई 2012

बॉलीवुड के नायक नायिकाओं के प्रेम के चर्चे हम सबको अच्छे लगते हैं। प्रियंका और शाहिद कपूर की चर्चा भी उन्हीं में से एक है। तीस बसंत देख चुकी प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ को लेकर कई बार चर्चाओं का बाज़ार गर्म हुआ। फिलहाल उनका नाम शाहिद कपूर के साथ जोडा जा रहा है। हाल ही में दोनों ने एक-साथ फिल्म की है, इसीलिए लोगों को लग रहा है कि धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां फिर से बढी हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में भी प्रियंका ने शाहिद को "सबसे अच्छे लड़कों में से एक" कहकर सबको चौंका दिया। प्रियंका के अनुसार वह अपनी लाइफ में जितने लड़कों से मिलीं उनमें शाहिद सबसे अच्छे लड़कों में से एक हैं। कभी-कभी उनमें अलगाव की भी चर्चाएं आती रही हैं। सब जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी प्राइवेट लाइफ में चल क्या रहा है! अपने पाठकों की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए हमने बात की प्रख्यात ज्योतिषी और अंकशास्त्री पं. हनुमान मिश्रा से और उनसे जानना चाहा कि वास्तव में शाहिद और प्रियंका के क्या वास्तविक प्रेम है? अंकशास्त्र के अनुसार उन्होंने जो बताया उसका सारांश आपके समक्ष है:-


प्रियंका चोपडा की जन्म तारीख 18 जुलाई 1982 है इस तरह उनका जन्मांक 9 हुआ। वहीं उनका भाग्यांक भी 9 है। जो कि मंगल का अंक है। वहीं शाहिद कपूर की जन्म तारीख 25 फ़रवरी 1981 है। इस प्रकार शाहिद का जन्मांक या मूलांक 7 हुआ तथा उनका भाग्यांक 1 हुआ।
 
आइए सबसे पहले इनके जन्मांको की आपसी मित्रता पर चर्चा कर ली जाय। प्रियंका का जन्मांक 9 है और शाहिद का का जन्मांक 7 है। यदि हम प्रेम और विवाह वाली अंक सारणी का उपयोग करते हैं तो पाते हैं कि 9 का अंक 7 के अंक को अतिमित्र मानता है। यानी प्रियंका शाहिद के प्रति भावनात्मक लगाव रख सकती हैं। वही 7 का अंक भी 9 को अतिमित्र मानता है। जो इस बात का द्योतक है कि शाहिद भी प्रियंका के प्रति भावनात्मक लगाव रखते हैं। इसप्रकार अंको की भाषा तो यही कह रही है कि दोनों भावनात्मक रूप से एक दूसरे की कद्र करते हैं। ये भावनाएं प्रेम तक भी जा सकती हैं। अत: इन दोनों के बीच अगर प्रेम जैसी कोई अनुभूति हो तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं है।
 

आइए अब इनके भाग्यांको की चर्चा कर लेते हैं। प्रियंका का भाग्यांक 9 है वहीं शाहिद का भाग्यांक 1 है। यदि हम उसी प्रेम परीक्षण सारणी का उपयोग करते हैं तो पाते हैं कि 9 का अंक 1 अंक को मित्र मानता है। साथ ही 1 का अंक भी 9 को मित्र मानता है। अत: ये एक दूसरे के लिए भाग्यशाली भी हैं। यदि हम इनके जन्म के महीनों पर जाएं तो हम पाते हैं कि दोनों के जन्म के महीनें भी समता का व्यवहार दर्शा रहे हैं। अत: दोनों के बीच यदि प्रेमांकुर फूटा हो तो इसमें आश्चर्य जैसा कुछ नहीं है।
 
 
आइए अब इनके नामों की चर्चा कर ली जाय। Priyanka Chopra का नामांक 2 होता है। वहीं Shahid Kapoor का नामांक 1 है। 1 अंक 2 को अपना मित्र मानता है वही 2 का अंक भी 1 को अपना मित्र मानता है। अत: आकर्षण होना स्वाभाविक है। जब व्यक्ति में नजदीकी रिश्ता होता है तो वह उसके नाम के साथ उसकी जाति का नाम नहीं लेता अत: स्वाभाविक है कि प्रियंका शाहिद कपूर को शाहिद कह कर बुलाती होंगी और शाहिद उन्हें प्रियंका कहते होंगे। Priyanka का नामांक 3 होता है वहीं Shahid का नामांक 1। 3 और 1 एक अंकों के बीच भी मित्रता होती है। अत: कोई भी पहलू ऐसा नहीं है जो इनके बीच गहरे लगाव की पुष्टि न करता हो। अत: ये कितना भी इनकार कर लें इनके बीच कुछ तो है।

पं. हनुमान मिश्रा
More from: Jyotish
31977

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020