Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बुनकरों की मदद करना चाहती हैं सोनम

sonam kapoor wants to help weavers


18 अक्टूबर 2012

नई दिल्ली।  अभिनेत्री सोनम कपूर बनारस के साड़ी बुनकरों की मदद के लिए आगे आई हैं। वह यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि इन बुनकरों को वह सब कुछ मिले जिसके वे हकदार हैं।


सोनम अपनी आने वाली फिल्म 'रांझणा' की शूटिंग के लिए 45 दिन के लिए बनारस पहुंची थीं। आनंद एल. राय इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं।


एक सूत्र ने बताया कि बनारस में रहने के दौरान सोनम ने हाथ से बुनी हुई साड़ियां देखीं लेकिन उन्हें बुनकरों की दशा देखकर काफी निराशा हुई।


सूत्र ने बताया कि सोनम ने मुम्बई लौटने के बाद अपने डिजाइनर दोस्तों को उनके पोशाक संग्रहों में बानरसी बुनकरों के काम का इस्तेमाल करने की सलाह देने की योजना बनाई।


सोनम चाहती हैं कि उनके डिजाइनर मित्र अपने संग्रहों में बनारसी बुनकरों के डिजाइंस शामिल करें और शताब्दियों पुरानी इस समृद्ध विरासत के प्रति युवाओं को आकर्षित करें।


सत्ताईस वर्षीया सोनम बनारसी बुनकरों में जागरूकता लाने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर आपूर्तिकर्ताओं व डिजाइनर्स से बात करेंगी।


 

More from: samanya
33436

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020