Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 की मेजबानी करेगा दक्षिण अफ्रीका

south afriaca will host champion 20-20 league

 
26 जून 2012

मुम्बई। चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे संस्करण का आयोजन इस वर्ष अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के मैच दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन, जोहांसबर्ग, सेंचुरियन और डरबन शहर में खेले जाएंगे। वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 तकनीकी समिति के सदस्य सुंदर रमन ने अपने ट्वीट में लिखा है, "दक्षिण अफ्रीका इस वर्ष चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। अन्य विवरण जल्द ही दिए जाएंगे।"

चैम्पियंस लीग विश्व का सबसे लुभावना ट्वेंटी-20 क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट है। दक्षिण अफ्रीका इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को दूसरी बार आयोजित करेगा। इससे पहले, वर्ष 2010 में इसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हो चुका है।

 

More from: samanya
31456

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020