Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

संगठित तरीका अपनाते हैं सिवन : सुगंधा

sugandha-garg-bollywood-26032014
26 मार्च 2014
चेन्नई|
अभिनेत्री सुगंधा राम फिल्म निर्माता-निर्देशक संतोष सिवन की तमिल फिल्म 'इनाम' में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं, जो शुक्रवार को रिलीज हो रही है। वह कहती हैं कि शिवन फिल्म बनाने के लिए एक संगठित तरीका अपनाते हैं। सुगंधा ने आईएएनएस को बताया, "संतोष सिवन अपने कलाकारों को जिस तरह का माहौल उपलब्ध कराते हैं वह बहुत संगठित योजना होती है। मैं जानती हूं कि उनका काम बहुत फैला हुआ है, जहां ढेर सारी व्यापारिक चीजें होती हैं लेकिन जब वह अपनी स्वयं की फिल्में फिल्माते हैं तो यह प्रक्रिया बेहद संगठित होती है।"

फिल्म निर्माण के ऐसे तरीके का आनंद लेने वाली सुगंधा को एक कलाकार का मेकअप किया जाना पसंद नहीं है।

उन्होंने कहा, "मुझे एक वैनिटी वैन में बैठना पसंद नहीं है। मुझे ढेर सारा मेकअप थोपना अच्छा नहीं लगता।"

सुगंधा बॉलीवुड में 'जाने तू..या जाने ना' और 'तेरे बिन लादेन' सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वह 'इनाम' में काम करने के लिए इसलिए राजी हुईं क्योंकि उन्हें यह हटकर लगी।
More from: samanya
36567

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020