Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कैंटीन खोलने का इरादा रखते थे सुशांत

sushant-wanted-to-open-canteen
21 मार्च 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कहते हैं कि उन्हें फिल्में नहीं मिलती तो वह अपना कैंटीन खोलते और खुद फिल्में बनाकर उसमें अभिनय करते। राजपूत (27) बुधवार को पत्रिका 'पीपुल' के मुख्य पृष्ठ के अनावरण में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने कहा, "जब मैंने टीवी छोड़ा तो सोचा था कि अगर मुझे बॉलीवुड में काम नहीं मिला तो मैं फिल्मसिटी में एक कैंटीन खोलूंगा और खुद ही फिल्में बनाकर उनमें काम करुंगा।"

सुशांत ने अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड में शुरूआत की है।

सुशांत ने राजकुमार हिरानी की 'पीके' और मनीष शर्मा निर्देशित यश राज फिल्म्स की अनाम फिल्म के लिए अनुबंध किया है। 

उन्होंने बताया कि 'काई पो छे' के लिए उन्होंने 12 बार ऑडिशन दिए थे और 'पीके' और यश राज फिल्म्स में काम पाने के लिए बहुत तैयारी की थी।

सुशांत ने कहा, "मेरी पहली फिल्म 'काई पो छे' के लिए मैंने 12 और दूसरी फिल्म 'पीके' के लिए तीन बार ऑडिशन दिए थे। यश राज फिल्म्स के लिए मैंने एक महीने की कार्यशाला में हिस्सा लिया। इसके बाद मैंने आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा के सामने भी ऑडिशन दिए।" 
More from: Khabar
34728

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020