Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कांग्रेस सरकार ने जौहरियों के सामने घुटने टेके!

soniya ghandhi, jewelers strike in india, pranav , the government knelt down in front of jewelers

6 अप्रैल 2012

नई दिल्ली | देशभर के जौहरियों ने केंद्रीय वित्त प्रणब मुखर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से गैर-ब्रांडेड आभूषणों पर से उत्पाद शुल्क हटने का आश्वासन मिलने के बाद 21 दिन पुरानी हड़ताल शुक्रवार को वापस ले ली। मुखर्जी से नॉर्थ ब्लॉक स्थित उनके दफ्तर में मुलाकात करने वाले जौहरियों के प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने बताया, "केंद्रीय वित्त मंत्री ने हमें आश्वस्त किया है कि जो भी बेहतर हो सकेगा, किया जाएगा।"

देशभर के जौहरी 16 मार्च को पेश आम बजट में गैर-ब्रांडेड आभूषणों पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाने और सोने के आयात पर शुल्क दोगुना बढ़ाकर चार प्रतिशत किए जाने के प्रस्ताव के बाद से ही हड़ताल पर थे।

सूत्रों के अनुसार, सरकार गैर-ब्रांडेड आभूषणों पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाने का प्रस्ताव वापस ले सकती है। इस सम्बंध में हालांकि कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, क्योंकि यह निर्णय संसद द्वारा लिया जाना है।

जौहरियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सरकार से शुल्क वापस लेने के लिए कहने की अपील की।

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष मधुकर चाचड़ ने बाद में कहा कि सोनिया ने हमें हमारी मांगें केंद्रीय वित्त मंत्री के पास आगे की कार्रवाई के लिए भेजने का आश्वासन दिया है।


 

More from: samanya
30373

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020