Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

खूबसूरत और सदाबहार अदाकारा रेखा का है आज 58 वां जन्मदिन

today is rekha 58 birthday


10 अक्टूबर 2012

रेखा बॉलीवुड की वो अदाकारा जिनके लाजबाब अभिनय और खूबसूरती की पूरी दुनिया कायल है। रेखा ने बॉलीवुड में अपना एक अलग ही मुकाम बनाया। रेखा के बारे में कहा जाता है कि रेखा के अन्दर ऐसी खूबी थी कि वो किसी भी किरदार में बखूबी फिट बैठ जाती थी और जब वह पर्दे पर आती है एकाएक सब खामोश हो जाता है। रेखा ऐसी एक्टिंग करती थी कि ऐसा लगता था कि वो किरदार एक हकीकत है। रेखा उम्र के इस दौर में आज भी काफी खूबसूरत दिखती हैं। और आज भी रेखा की एक झलक पाने को हर कोई बेताब रहता है।


खास बात यह है कि रेखा का आज 58 वां जन्मदिन है। भानुरेखा गणेशन उर्फ रेखा का जन्म 10 अक्तूबर, 1954 को हुआ। प्रतिभाशाली रेखा को हिन्दी फ़िल्मों की सबसे अच्छी अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। वैसे तो रेखा ने अपने फिल्मी जीवन की शुरुआत बतौर एक बाल कलाकार तेलुगु फिल्म रंगुला रत्नम से कर दी थी, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उनकी शुरुआत 1970 में बने फिल्म सावन भादो से हुई। हिन्दी सिनेमा में 42 साल पूरे कर चुकीं रेखा के अभिनय में आज भी वही बात है जो उनकी शुरुआती दौर में थी। रेखा ने 180 से अधिक फिल्मों में काम किया है। सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन के साथ रेखा सिने पर्दे पर काफी पसंद की गई रेखा- अमिताभ की सिलसिला काफी हिट रही ।

 

मुजफ्फर अली की फिल्म ‘उमराव जान’ (1981) के लिए रेखा को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। और उनकी हर फिल्मों में उनकी एक्टिंग के अलग-अलग रुप देखने को मिले हैं। आखिरी बार रेखा 2007 में फिल्म ओम शांति ओम` में नजर आई थीं। रेखा के जन्मदिन के अवसर पर रेखा को ढेर सारी शुभकामनायें।

More from: samanya
33311

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020