Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हिमाचल में मौसम सुहाना, पर्यटकों की बहार

tourists-in-himachal-pradesh-05201122

22 मई 2011

शिमला। हिमाचल प्रदेश की वादियों में पिछले कुछ दिनों से मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश तथा फुहारों से मौसम में ठंडक आ गई है जिससे यहां पर्यटकों के आगमन में वृद्धि हुई है। इस बार पर्यटन सीजन में यहां 35 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

राज्य के पर्यटन निदेशक अरुण शर्मा के अनुसार इस बार काफी अच्छे पर्यटन सीजन की सम्भावना है तथा गर्मियों के दौरान राज्य में लगभग 35 लाख पर्यटकों के आने की सम्भावना है। उनके अनुसार पर्यटन सीजन के इस रुख से राज्य में इस वर्ष 1.5 करोड़ पर्यटकों को आकर्षित करने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

राज्य में पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया है और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों खजियार, डलहौजी, मनाली, धर्मशाला, चैल, कसौली तथा शिमला के होटलों में पिछले एक सप्ताह में 90 फीसदी तक आरक्षण दर्ज किया गया।

हल्की बारिश तथा फुहारों से मौसम में ठंडक आने की वजह से पर्यटन से जुड़े उद्यमियों के चेहरों पर रौनक देखी जा सकती है। देश के मैदानी इलाकों में जहां पिछले कुछ दिनों से सामान्य तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश में हल्के बादलों की भविष्यवाणी की है।

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धर्मशाला में आईपीएल मैचों के आयोजन ने पर्यटन सीजन को पंख लगा दिए। इन मैचों को देखने के लिए लगभग एक लाख क्रिकेट प्रेमियों के धर्मशाला में दस्तक देने की खबर है तथा आगामी सप्ताह तक धर्मशाला के सभी होटल 100 प्रतिशत आरक्षित हैं।

महानगरों में स्कूल तथा अन्य शिक्षण संस्थाओं में गर्मियों की छुट्टियों एवं दक्षिण भारत में विधानसभा चुनावों के सम्पन्न हो जाने से अब पर्यटकों के आगमन में तेजी की सम्भावना है।

राज्य में इस साल की पहली तिमाही में पर्यटकों के आगमन में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष अप्रैल तक राज्य में लगभग 51.49 लाख पर्यटकों ने हिमाचल का भ्रमण किया, जिसमें से 50.30 लाख भारतीय तथा 1.19 लाख विदेशी पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश में प्रवास किया। राज्य में कुल्लू, कांगड़ा तथा शिमला जिले पर्यटकों के सर्वाधिक पसंदीदा स्थल रहे। लगभग 50 प्रतिशत पर्यटकों ने इन जिलों को चुना।

अप्रैल माह तक कुल्लू जिले में 9.25 लाख भारतीय तथा विदेशी पर्यटकों ने भ्रमण किया, वहीं शिमला तथा कांगड़ा जिलों में क्रमश: 10 लाख एवं 7.15 लाख पर्यटकों ने भ्रमण किया। शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली तथा चैल पर्यटक स्थलों को भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों ने खूब सराहा।

राज्य के पर्यटन निदेशक डॉ. अरुण शर्मा के अनुसार वर्ष 2010 के दौरान राज्य में रिकार्ड 1.32 करोड़ पर्यटकों ने भ्रमण किया जो कि राज्य में वर्तमान जनसंख्या के मुकाबले दोगना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में 300 नए होटलों का पंजीकरण किया गया तथा सरकारी आदेशों की अवहेलना के लिए 37.42 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया।

राज्य में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन की लोकप्रियता को भुनाने के लिए सरकारी उपक्रम हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास विभाग ने लोकप्रिय पर्यटक स्थलों शिमला, मनाली तथा धर्मशाला सर्किटों के लिए एक विशेष पैकेज शुरू किया है। पर्यटकों के रुख को देखते हुए निगम मनाली, शिमला तथा धर्मशाला के लिए प्रतिदिन पांच वोल्वो बसें चला रहा है। निगम ने पर्यटकों के लिए विशेष गाड़ियों की व्यवस्था भी की है।

More from: samanya
20881

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020