22 अप्रैल 2011
शिमला/मनाली। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हो रही ताजा बर्फवारी और साप्ताहांत की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों के यहां पहुंचने की सम्भावना है।
पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों की मानें तो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से एक लाख से अधिक पर्यटकों के तीन दिनों के सप्ताहांत के दौरान यहां आने की सम्भावना है।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक योगेश बहल ने बताया कि यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी अच्छी है। अधिकांश होटलों के कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि शिमला, नारकोंडा, संगला, कसौली, मनाली, पालमपुर, धर्मशाला और डलहौजी में सबसे ज्यादा पर्यटकों के आने की सम्भावना है।
हिमाचल प्रदेश टूरिज़्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के पास पूरे राज्य में 57 होटल हैं, जिनमें 1,070 कमरे हैं। इस संस्था की ओर से 60 रेस्तरां और कैफे भी चलाए जा रहे हैं।
शिमला के मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि मैदानी शहरों की अपेक्षा प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ठंड का अनुभव हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान शिमला में अधिकतम तापमान लगभग नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मनमोहन सिंह ने कहा कि कुल्लू जिले में स्थित रोहतांग दर्रे सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में भी गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई है।
मौसम विभाग के मुताकि किन्नौर, चम्बा, कुल्लू, लाहौल और स्पीती जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के आस-पास पहुंच गया है।
हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था मुख्यतया पर्यटन पर ही निर्भर है। पिछले साल यहां पर 1.14 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे, जिनमें 400,583 विदेशी पर्यटक थे।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।