Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

त्रिप्ता को 'ब्लडी इश्क' से सितारे चमकने की आशा

tripta-on-bloody-ishq
21 फरवरी 2013

मुम्बई। अभिनेत्री त्रिप्ता पाराशर रणदीप हुड्डा की सफलता से खुश है और उम्मीद करती हैं 'ब्लडी इश्क' से उनके भी सितारे चमकेंगे। त्रिप्ता ने हुड्डा के साथ 'रंग रसिया' में काम किया था। त्रिप्ता ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, "मेरे हिसाब से यह (ब्लडी इश्क) निश्चित रुप से हिट होगी। इससे फिल्म निर्माता की अच्छी कमाई होगी और मुझे आशा है कि हम कलाकारों का भी करिअर परवान चढ़ेगा।"

उन्होंने कहा, "'मैं रणदीप के लिए बहुत खुश हूं। 'रंग रसिया' के बाद उन्होंने अलग अलग तरह के किरदार किए हैं और सफलता भी मिल रही है। मैं रणदीप को बधाई देती हूं।"

केतन मेहता द्वारा निर्देशित 'रंग रसिया' में नंदना सेन भी हैं लेकिन ये अभी तक रिलीज नहीं हुई है।

त्रिप्ता ने डरावनी फिल्म 'कालो' में भी काम किया था और वह पिछले साल 'विल यू मैरी मी?' में नजर आईं थी।

फिल्म के शीर्षक के बारे में उन्होंने कहा, "यह एक सामान्य प्रेम कहानी है जिसमें जहां लड़का और लड़की मिलते हैं, प्रेम हो जाता है और फिर शादी करना चाहते हैं। इसमें षड्यंत्र और धोखा है, आप किसी को मारना चाहते हैं और कोई आपको मारना चाहता है।"

अरूप दत्ता द्वारा निर्देशित ब्लडी इश्क 1 मार्च को रिलीज होगी।
More from: samanya
34600

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020