Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

‘Twitter’ है बड़े काम की चीज़

ट्रैफिक जाम में फंसकर आप अकसर सोचते हैं न कि काश कोई इस भयंकर जाम की सूचना आपको पहले दे देता ! वैसे, यह मुमकिन है, अगर आप और आपके यार-दोस्त ‘Twitter’ का इस्तेमाल करते हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘Twitter’ के संदेश मोबाइल फोन के जरिए भेजे और प्राप्त किए जा सकते हैं। इसकी यही खूबी अब कई लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।

मुंबई में हाल की भारी बारिश के दौरान ‘ट्विटर’ इस्तेमाल करने वाले कई लोगों ने इस सेवा का जमकर फायदा उठाया। लोगों को लगातार ट्विटर पर मैसेज मिलते रहे कि उन्हें जलभराव से बचने के लिए किस रास्ते का इस्तेमाल करना चाहिए और किसका नहीं। मुंबई में 26/11 के हमलों के दौरान भी ट्विटर पर लगातार न केवल कई लोगों ने घटना का आंखों देखा हाल जाना था, बल्कि इसके जरिए कई अहम जानकारियां भी मुहैया कराई गईं।

अब,सवाल यह कि ट्विटर क्या बला है, और इसका बेहतर इस्तेमाल कैसे किया जाए। आसान शब्दों में कहा जाए तो ट्विटर एक माइक्रोब्लॉगिंग साइट है,जिसके जरिए दुनिया भर में लोग अपनी बात को सिर्फ 140 करेक्टर (अधिकतम) में कह डालते हैं। Twitter.com पर आप खुद को रजिस्टर्ड करा सकते हैं। इसके बाद, जो लोग आपके ट्विटर खाते से जुड़ेंगे, उन तक आपके भेजे गए मैसेज पहुंचेंगे। इसी तरह, जिन लोगों के ट्विटर खाते से आप जुड़ेंगे, उनके संदेश आप तक पहुंचेंगे। ये आप पर है कि आप संदेश को मोबाइल पर प्राप्त करना चाहते हैं या सिर्फ साइट पर। ये सेवा मुफ्त है,लिहाजा मैसेज भेजने पर कोई खर्च नहीं। न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन जैसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान तो ट्विटर पर खबरें भी देते हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स के करीब 14 लाख तो सीएनएन के करीब दस लाख ग्राहक हैं। दरअसल, ‘ट्विटर’ ने मोबाइल लिए हर शख्स को अपने दिल की बात कहने का आसान मौका दे डाला है। निश्चित तौर पर भारत में ‘ट्विटर’ का इस्तेमाल करने वाले लोगों की तादाद अभी ज्यादा नहीं है,लेकिन सोशल मीडिया के इस औज़ार का बेहतरीन इस्तेमाल संभव है। आखिर, भारत में मोबाइल फोन धारकों की संख्या 50 करोड़ पार कर चुकी है, और इंटरनेट उपभोक्ताओं की तादाद भी आठ करोड़ से ज्यादा है।

More from: SocialMedia
801

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020