Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दर्शकों के दिल से नहीं उतर रही '2 स्टेट्स'

two-states-film-bollywood-28042014
27 अप्रैल 2014
नई दिल्ली|
अर्जुन कपूर-आलिया भट्ट अभिनीत '2 स्टेट्स' ने प्रदर्शन के दूसरे सप्ताह भी दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचना जारी रखा है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये की कमाई की है। इधर, बीते शुक्रवार प्रदर्शित हुई कंगना रनौत की 'रिवॉल्वर रानी' का जलवा भी बरकरार है। लेकिन इसके साथ ही आई 'सम्राट एंड कंपनी' और सुभाष घई की बहुप्रतीक्षित 'कांची' ठीक से खाता नहीं खोल पाए हैं।

मल्टीमीडिया कंबाइंस के राजेश थडानी ने आईएएनएस को बताया, "2 स्टे्टस' अब भी सबसे बढ़िया कारोबार कर रही है, 'रिवॉल्वर रानी' बेहतरीन साबित हो रही है। इसने दो दिनों में 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'कांची' ने 1.25 करोड़ कमाए हैं और 'सम्राट एंड कंपनी' मुश्किल से 50 लाख जुटा पाई है।"

कंगना की 'रिवाल्वर रानी' अपने साथ की दो फिल्मों से बेहतर रही है, लेकिन कंगना की पिछली फिल्म 'क्वीन' के मुकाबले यह काफी पीछे है।

थडानी ने कहा, "रिवाल्वर रानी' के बारे में उतनी चर्चा नहीं हुई। इसमें गाने भी अच्छे नहीं हैं और फिल्म का ठीक ढंग से प्रचार भी नहीं हुआ।"

फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया द्वारा बी ग्रेड मनोरंजन करार दी गई फिल्म में कंगना को महिला गैंग्स्टर के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो फिल्म में नायक की तरह दिखाई देने की कोशिश करती हैं।

रहस्य रोमांच 'सम्राट एंड कंपनी' में अभिनेता राजीव खंडेलवाल जासूस की भूमिका में हैं, जबकि महिला प्रधान 'कांची' सुभाष घई छह साल बाद लेकर आए हैं।
More from: Entertainment
36736

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020