Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमेरिका, भारत व्यापार बढ़ाएं : क्लिंटन

 
8 मई2012

नई दिल्ली।  अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मंगलवार को यहां कहा कि अमेरिका व भारत को व्यापार व निवेश में लगातार विस्तार करना चाहिए। उन्होंने लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए भारतीय व अमेरिकी वैज्ञानिकों के बीच सहयोग बढ़ाने की भी बात कही।

विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में क्लिंटन ने कहा, "हमें व्यापार व निवेश में लगातार विस्तार करना होगा।"

उन्होंने कहा, "हमें अपने बीच दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक सम्बंध बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।"

क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका और भारत दो ऐसे महान लोकतंत्र हैं जिनके हित आपस में जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों को चुनौतियों से निपटने व दक्षिण और मध्य एशिया में अवसरों के इस्तेमाल के लिए काम करना होगा।

भारत की ईरान के साथ विस्तृत अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के मद्देनजर उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि इस मुद्दे को कूटनीतिक स्तर पर लाने के लिए तेहरान पर दबाव बनाया जाए।

क्लिंटन ने नवाचार में भारत-अमेरिका भागीदारी पर बोलते हुए यहां कहा कि अमेरिका चाहता है कि दोनों देशों के उद्यमी वहां के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोधों से प्राप्त आंकड़ों का नए उद्यमों में इस्तेमाल करें।

उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि अमेरिकी विश्वविद्यालयों में और भारतीय छात्र पढ़ें। इन विश्वविद्यालयों से ऐसे चिंतक व नेता निकलें जो भारतीयों व अमेरिकी लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में योगदान दें।

मंगलवार को क्लिंटन की तीन दिवसीय यात्रा का अंतिम दिन है। यात्रा के दौरान सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थीं।

More from: samanya
30673

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020