Personality RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बड़े अच्छे..' में नजर आएंगी विद्या

vidya-balan-bollywood-20022014
20 फरवरी 2014
मुंबई|
अभिनेत्री विद्या बालन लोकप्रिय टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आएंगी। शो में यह उनकी दूसरी उपस्थिति होगी। विद्या शो में पहली बार अपनी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' का प्रचार करने आई थीं और प्रिया को कुछ नुस्खे बताए थे।

36 वर्षीया विद्या अब शो में अपनी फिल्म 'शादी के साइट इफेक्ट्स' का प्रचार करने आ रही हैं, जो कि 28 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। एक सूत्र ने बताया कि वह अपने दृश्य के लिए गुरुवार को शूटिंग करेंगी।

इस बार विद्या शादी के दुष्प्रभावों पर बात करती नजर आएंगी।

एकता कपूर की बालाजी फिल्म्स के बैनर तले बने सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले इस शो में राम कपूर और साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में हैं।

'बड़े अच्छे लगते हैं' में यह एपिसोड अगले हफ्ते प्रसारित होगा।
More from: Personality
36313

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020