Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वृषभ राशिफल 2010 - Vrishabh Rashifal 2010

वृष राशि के जातकों के लिए साल 2010 सामान्य तौर पर अच्छा है। उन्हें अपने कामों में सफलता मिलेगी और समृद्धि बढ़ेगी। हालांकि, रास्ते में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन यदि धैर्य बनाए रखकर आगे बढ़ें तो हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

आर्थिक
आपका समय बेहद अच्‍छा है और आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। महिलाओं का साथ लाभकारी होगा और वरिष्ठ लोगों से भी फायदे मिलेंगे। साल की पहली तिमाही खास तौर पर आर्थिक रूप से अच्छे  फल देने वाली है, लेकिन अपनी ईच्छा ओं को ज्यादा उड़ान न दें तो ही अच्छा है। साल की तीसरी तिमाही में फंसे पैसों के चलते आपको कुछ परेशानी हो सकती है। इस दौरान नए निवेश में हाथ न डालना ही बेहतर है। हालांकि, कुछ मामलों में आर्थिक प्रगति भी हो सकती है, लेकिन इसके लिए धैर्य के साथ कदम आगे बढ़ाना होगा। याद रखें, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। व्यक्तिगत या पेशेवर क्षेत्र में पार्टनरशिप के लिहाज से भी यह साल अच्दा  है। आप कोई बेशकीमती चीज जैसे सोना-चांदी आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। साल के आखिरी तीन महीने में अचानक ही पैसे की आमदनी होगी, लेकिन इसके साथ खर्चे भी बढ़ेंगे।
 
करियर
करियर के मामले में इस साल अपनी ओर से नए प्रयास करें, सफलता निश्चित है। आपके विरोधी इसमें अड़चनें डालने में कामयाब नहीं होंगे और आपकी ईच्छांएं पूरी होंगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में कामयाब होंगे और अपने सहयोगियों एवं अधीनस्थों के साथ भी अच्छे संबंध बनाने में कामयाब होंगे। यदि आप नौकरी में हैं तो साल की शुरुआत अच्छी होगी। नए मौके मिलेंगे और आप आगे बढ़ने में सफल होंगे। साल की दूसरी तिमाही में नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में यात्राओं का योग भी है। हालांकि, साल की तीसरी तिमाही आपके लिए उतना अच्छा नहीं है। काम का माहौल और उसके दबाव से परेशानियां हो सकती हैं। इस दौरान कोई रिस्क वाला काम न ही करें तो अच्छाह है। अनिश्चितता और संदेह के बीच आपको अपने लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुछ कानूनी अड़चनों का भी सामना करना पड़ सकता है।   
 
स्‍वास्‍थ्‍य
साल 2010 का उत्त़रार्द्ध मानसिक और शरीरिक रूप से सुकून पहुंचाने वाला होगा, लेकिन साल का पूर्वार्द्ध कुछ स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्याएं लेकर आ सकता है। खासतौर पर कफ-पित्त , आंख, बुखार जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्राओं से दूर रहें, खतरा हो सकता है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि तमाम परेशानियों के बीच आपको कुछ ऐसे खास अनुभव मिलेंगे, जिनकी आपको लंबे समय से प्रतीक्षा थी।
 
प्यार और रिश्ते
प्यार और रिश्तों  के लिहाज से साल 2010 उतना अच्छा नहीं है। प्यार में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है और नई अड़चनें आ सकती हें। ध्या न रहे कि दूसरों की समस्याओं में न उलझें, आपकी प्रतिष्ठा और नाम पर बुरा असर पड़ सकता है।
 
परिवार और मित्रता
साल 2010 कई यादगार अनुभव अपने साथ ला सकता है। परिवार और मित्रों के साथ मिलन हो सकता है। अच्छे समय का सदुपयोग करें तो अच्छा है। यह समय आपके संबंधियों, खासकर भाईयों के लिए भी अच्छात है। हालांकि, दोस्तों और संबंधियों से व्यंवहार में सावधानी बरतें। यात्राओं से कुछ खास फल मिलता नहीं दिखाई देता और उनसे दूर ही रहें। किसी छोटे मुद्दे पर दोस्तों से मनमुटाव भी हो सकता है। साल की तीसरी तिमाही निजी संबंधों के लिहाज से अच्छा  नहीं है और और आपकी खुद की लापरवाही से व्यवधान खड़े हो सकते हैं। निकटवर्तियों की स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्याएं भी आपके लिए चिंता का कारण बन सकती हैं।
More from: Jyotish
4606

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020