Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कितना चल पाएगी "चलो ड्राइवर"

will challo driver be hit
19 जुलाई 2012
 

20 जुलाई 2012 को रिलीज होने वाली फ़िल्म "चलो ड्राइवर" की स्पेलिंग Challo Driver है। जिसका कीरो के मतानुसार नामांक 6 आ रहा है। जो फिल्म के रोचक होने का प्रमाणीकरण है। यह भी हो सकता है कि फिल्म के नामकरण की सलाह किसी अंकशास्त्री से ली गई हो क्योंकि नामांक 6 शुक्र का अंक है जो फिल्म के रोचक होने के साथ ही इस बात का भी संकेतक है कि फिल्म की कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। शुक्र मनोरंजन का कारक ग्रह है। अत: यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करवाएगी। जो लोग संदेश या प्रेरणा देने वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं शायद उनको यह फिल्म संतुष्ट न कर पाए। शुक्र संगीत और कला का भी कारक है अत: फिल्म का संगीत और अभिनय लोगों को पसंद आएगा।


फ़िल्म का नाम "C" अक्षर से शुरू हो रहा है। "C" अक्षर में विचारों को ग्रहण करने, सीखने व सोचने की शक्ति होती है। इसमें कुछ नयापन होता है। "C" अक्षर परम्परा से हटकर कुछ करने का भी संकेतक होता है। अत: फ़िल्म की विषयवस्तु कुछ नयापन लिए रहेगी। यह आज के युवाओं के लिए कुछ नया लिए हुए हो सकती है। फ़िल्म से प्रेरित कुछ नयी आदतें समाज में आ सकती हैं।


फ़िल्म का नामांक 6 है और यह 20 तारीख अर्थात 2 अंक वाली तारीख को रिलीज हो रही है। 6 अंक के लिए 2 का अंक समता का व्यवहार रखता है जबकि 2 अंक के लिए 6 का अंक शत्रुवत नजरिया रखता है। अब क्योंकि Challo Driver यानी 6 अंक 20 तारीख अर्थात 2 अंक के पास जा रहा है अत: सामान्य परिणाम मिलेंगे और फिल्म औसत दर्जे की रहेगी। यदि 20 जुलाई 2012 के कुल योग को देखा जाय तो वह 5 होता है। पांच और 6 अंक आपस में मित्र होते हैं जो कि फिल्म के लिए लाभदायक हैं अत: दोनो स्थितियों को देखते हुए फ़िल्म को पांच में से तीन अंक दिए जा सकते हैं। फ़िल्म की अभिनेत्री “कैनाज़ मोतीवाला” को इस फ़िल्म से अच्छा फायदा मिलने वाला है। क्योंकि उनका मूलांक 2 है और फ़िल्म 2 अंक वाली तारीख को रिलीज हो रही है। लेकिन उनके पैदाइस के महीने यानी नवम्बर और जुलाई महीने में समरसता न होने के कारण वो दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए भी उस हद तक खरा नहीं उतर पाएंगी जितनी दर्शकों ने उनसे लगा रखी हैं। फिर भी इस फ़िल्म के कारण वो अन्य फ़िल्मकारों की नजरों में आ सकती हैं।
 

पं.हनुमान मिश्रा

More from: Jyotish
31932

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020