Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत के जीतने की खुशी में गोली चलाई, 2 घायल

2 injured in shot after india victory

31 मार्च, 2011

एटा। मोहाली में विश्व कप क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जश्न मनाते लोगों द्वारा की गई फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिले के अलीगंज कस्बे में बुधवार देर रात भारत की जीत के बाद खुशी मनाते लोगों द्वारा की गई इस फायरिंग में सतीश पांडे (50) और बिपिन मिश्रा (30) को गोली लगी।

अलीगंज थाना प्रभारी इकबाल सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "भारत के मैच जीतने के बाद लोग सड़कों पर उतरकर अपने-अपने तरीके से जश्न मना रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की गई, जिससे पास में मौजूद बिपिन और उनके मौसा सतीश को गोली लग गई।"

पुलिस के मुताबिक दोनों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सिंह ने कहा कि अंधेरा होने के कारण घायलों के परिजन फायरिंग करने वालों को पहचान नहीं कर सके। जांच की जा रही है कि किन लोगों द्वारा चलाई गोलियों से हादसा हुआ। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More from: Khabar
19591

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020