Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020

Simha Rashifal 2020सिंह राशिफल 2020 वार्षिक भविष्यफल के अनुसार ये साल आपके लिए भाग्य वर्धक रहेगा आपके कार्य स्थान पर रूके हुए कार्यों में प्रगति होगी तथा पदोन्नति की प्राप्ति होगी। अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ेगा नौकरी प्राप्ति के इच्छुक नवयुवकों को आय के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा सरकारी नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। अपने अंदर छिपे हुए प्रतिभा को बाहर निकालने का अवसर भी आपको इस वर्ष प्राप्त होगा परंतु किसी कार्य के लिए जोखिम ना उठाएं। इस वर्ष अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आप पूर्ण सचेत रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आप लाभ की प्राप्ति कर पाएंगे तथा आपको अपने अंतर्ज्ञान के बल पर अचानक से धन लाभ की प्राप्ति होगी। चल अचल संपत्ति बनाने में भी इस साल आप सक्षम रहेंगे। संपत्ति के कारण लोन लेना पड़ सकता है जो कि आपको थोड़ा कष्ट कारक प्रतीत होगा परंतु भविष्य के दृष्टिकोण से वह उत्तम रहेगा। शिक्षा के दृष्टिकोण से आप अपनी स्मरण शक्ति और गणितीय तथा तकनीकी योग्यता के बल पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। इस वर्ष पढ़ाई में मन आपका बहुत अच्छा लगेगा तथा छोटी से छोटी बातें भी आपको आसानी से समझ में आ जाएँगी। जिन छात्रों को पहले से शिक्षा में समस्याएं आ रही थी वो भी इस वर्ष दूर होंगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इसमें आपका भाग्य इस वर्ष उत्तम रहेगा परंतु सामाजिक कार्यों में व्यस्तता के कारण आप अपने पारिवारिक जीवन में समय कम दे पायेंगे। पैतृक संपत्ति आपको प्राप्त हो सकती हैं। इस वर्ष वैवाहिक जातकों का जीवन साथी के साथ थोड़ा मतभेद हो सकता है। प्रेम करने वालों का प्रेम विवाह इस वर्ष माता पिता की इच्छा से संपन्न हो पाएगा। परंतु उनको मनाने में आपको थोड़ा समय लग सकता है।

सिंह राशि 2020 ये भी बताता है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह वर्ष कार्यभार बढ़ने से मानसिक तनाव वाला रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता तथा घर में बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों को हड्डियों से संबंधित समस्या होने का योग बन रहा हैं। इसलिए घर में तथा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शत्रु द्वारा आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की जाएगी जो आपके लिए मानसिक तनाव का कारण बनेगा। इस वर्ष आपके लिए तेज वाहन चलाना हानिकारक सिद्ध हो सकता है इसलिए सावधानी बरतें।

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार करियर

सिंह राशिफल 2020 फलादेश के अनुसार पूर्व वर्षों में आपकी रुकी हुई तरक्की तथा कार्यस्थान पर किए गए परिश्रम के फलस्वरूप इस वर्ष आपको पदोन्नति की प्राप्ति होगी। कार्य स्थान पर पहले के जो शत्रु हैं उनकी पराजय होगी और कोई आधिकारिक पद आपको प्राप्त होगा। आपके लिए आगे प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए काफी समय से प्रयासरत हैं उनके लिए ये साल स्वर्णिम अवसर लेकर आया है। इस साल आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप सही निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। लेकिन मित्र और सहयोगी अपना वचन नहीं निभाएंगे इसलिए झूठी आशाओं पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति भी सचेत रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र में आप अपना प्रभुत्व बनाने में सफल रहेंगे। सिंह राशि 2020 की जानें तो अप्रैल 2020 से जून 2020 के मध्य में कल्पना शक्ति अत्यंत सक्रिय होगी। नए कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। जून 2020 से जून 2020 तक आप बहुत से काम एक साथ करने का प्रयत्न करेंगे जो उचित नहीं रहेगा। जुलाई 2020 से अगस्त 2020 में नौकरी के हालात अच्छे रहेंगे। आपमें विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता का विकास होगा। इस वर्ष भारी खर्च होने की भी संभावना है जिसमें अगस्त से पुनः सुधार आएगा।

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार आर्थिक जीवन

सिंह राशिफल 2020 के वार्षिक फलादेश के अनुसार आप इस साल लोगों को एक साथ करके चलेंगे तथा अपनी कल्पना शक्ति और अंतर्ज्ञान के बल पर आपको लाभ होगा। आर्थिक विषयों में इस वर्ष आप भाग्यवान रहेंगे, क्योंकि इस वर्ष कई जगहों से धन की वृद्धि होगी। भूमि, मकान या वाहन लेने का विचार कर रहे जातकों का सपना इस वर्ष पूरा होगा। परंतु कुछ ग्रह युति के कारण अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आपके कर्ज लेने के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वर्ष आपकी स्थाई संपत्ति में अच्छी वृद्धि भी होगी। लेकिन कुछ राज्य कर्मचारियों से आपका सामान्य बात पर वाद विवाद हो सकता है। सिंह राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा सिंह राशिफल 2020 के अनुसार आपके अंदर अच्छी गणितीय तथा तकनीकी योग्यताएं हैं। लेकिन इस साल आप अपनी स्मरण शक्ति से कला साहित्य में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। ऐसे में आपकी वैज्ञानिक योग्यताएं विकसित होंगी और पढ़ाई में भी मन लगेगा। छात्रों को इच्छा अनुसार कॉलेज में एडमिशन होने के योग भी बन रहे हैं। आपकी सफलता इस वर्ष पहले से कई गुना बढ़ जायेगी जिसकी आपको स्वयं आत्मविश्वास की झलक प्रदर्शित होगी। शिक्षकों से आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी तथा आप उनसे नई तकनीक सीखेंगे। आपकेे द्वारा प्रयत्न सफल होंगे, आप उच्च शिक्षा संस्थाओं में प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे और साथ ही इस वर्ष आपके शिक्षक भी आपकी प्रतिभा को सम्मान देंगे। पहले से आ रही शिक्षा में समस्या भी इस वर्ष दूर होंगी। प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए ये समय मध्यम तथा माध्यमिक शिक्षा वालों के लिए यह समय वर्ष के मध्य तक काफी ज्यादा अच्छा है। 12वीं के छात्रों के लिए भी यह वर्ष शुभ फलदायक रहेगा। जो छात्र अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र तथा फैशन डिजाइनिंग होम डेकोरेशन से जुड़े है उनके लिए ये अति उत्तम समय है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में उच्च श्रेणी की सफलता के योग बन रहे हैं।

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार पारिवारिक जीवन

लोगों के प्रति आपकी भावना दया और सहयोग करने की होगी जिससे समाज में आपको आदर की प्राप्ति होगी। आपकी कमाल की खोज पूर्ण दृष्टि के कारण कुछ भी आपसे छुपा नहीं रहेगा, इस दौरान पारिवारिक जीवन में आपको मिले-झूले परिणाम देखने को मिलेंगे। दैनिक कार्यो में तथा सामाजिक कार्यो में आप व्यस्त रहेंगे और आपको अपने ही घर के सदस्यों की असहमति का सामना भी करना पड़ेगा। ऐसे में आप बातचीत करके इस समस्या का समाधान कर सकते है परन्तु पारिवारिक सदस्यों के बीच में कहा सुनी हो सकती है जिससे तनाव बढ़ सकता है। इस वर्ष घर में शुभ आयोजन होगा, पैतृक संपत्ति को लेकर चला आ रहा कोई घरेलू विवाद दूर हो सकता है। सिंह राशिफल 2020 के अनुसार आप इस वर्ष कई निर्णय ले पाने में सक्षम रहेंगे तथा मित्रों हितैषी और परिवार का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा जबकि वर्ष अंत में विदेशियों से आपके अच्छे संबंध बन। इस साल आपको कोई जिम्मेदारी भरा पद भी प्राप्त होगा। परिस्थितियों के पश्चात आप अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे और बच्चों के प्रति आपके प्रेम में वृद्धि होगी। सिंह राशिफल 2020 के अनुसार वैवाहिक जीवन इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा परंतु आपकी व्यस्तता के कारण आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति रुखा रहेगा। आप अपने जीवन साथी से जो भी वादा करेंगे वह कार्य की व्यस्तता के कारण आप पूर्ण नहीं कर पाएंगे। यह आपके वैवाहिक जीवन में कटुता का मुख्य कारण बनेगा इसलिए प्रयास करें कि उन्हें किये गए सभी वादे पूर्ण हो तथा यह समस्या एक साथ बैठकर दूर करें। इस वर्ष आपका जीवन साथी के प्रति विशेष रुझान नहीं रह पाएगा।

सिंह राशिफल 2020 में अप्रैल से जून का माह प्रणय संबंधों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी क्रियात्मक कार्यों से लोग आपकी सराहना करेंगे और कई शुभ चिंतक आपको मिलेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका संबंध बनेगा तथा एक यादगार यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। दूसरी तरफ सितंबर 2020 में बड़े उत्साह उल्लास के साथ स्वागत करेंगे। हालाँकि इस वर्ष आपको सोच विचार कर कार्य करने की आवश्यकता होगी।

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार प्रेम जीवन

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार इस राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिए यह समय उत्तम है। इस वर्ष आपके मन में छुपा हुआ प्रेम बढ़ेगा, लेकिन अपने साथी के द्वारा कही गई कोई बात मन में लग सकती है। इसलिए स्पष्ट रूप से वार्तालाप करें अन्यथा मन ही मन एक दूसरे के प्रति गलत भावनाएं विकसित होंगी। इस वर्ष पिता की सहमति से प्रेम, विवाह में बदल सकता है। इस समय अपने प्रेम सम्बन्ध को विवाह में परिवर्तन करने के लिए आप अपने माता पिता से वार्तालाप कर सकते है,सफलता जरूर मिलेगी ।

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार स्वास्थ्य

सिंह राशिफल 2020 में इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा परंतु बीच-बीच में तनाव के कारण छोटी समस्याएं आएंगी। कार्य के भार से सर दर्द बढ़ेगा तथा जीवन में व्यस्तता आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। लेकिन इसका निवारण आसानी से हो जाएगा। गर्भवती महिलाओं को संतान पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत होगी। बाहरी खान-पान स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं रहेगा। बुजुर्ग व्यक्तियों को हृदय तथा हड्डियों से सम्बन्धित समस्या आ सकती है इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

संतान के दृष्टिकोण से स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी, उन्हें पेट से जुड़ी समस्या आ सकती है। फरवरी से अप्रैल के मध्य बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय अच्छा नहीं है। जून में किसी घर के सदस्य के बीमार पड़ने से मन विचलित होगा। इस समय तेज वाहन न चलाएं। इस वर्ष शत्रु आपकी स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे इसलिए इस पूरी तरह सतर्क रहें।

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार प्रभावी उपाय:

  • बंधु बांधव से संबंध मधुर रहे तथा उनका सहयोग आपको प्राप्त होता रहे इसके लिए आप इत्र का प्रयोग करें तथा जीवन साथी की भावनाओं का भी ध्यान रखें।
  • पारिवारिक जीवन में कटुता होने पर तथा सम्मान पर बाधा से बचाव के लिए शुक्ल पक्ष को दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में पुखराज रत्न धारण करें तथा भगवान विष्णु की आराधना करें और केसर का तिलक लगाएं।
  • शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए और शत्रु पक्ष को निर्बल करने के लिए किसी भी देवी मंदिर में नारियल चढ़ाएं।
  • भाग्य में वृद्धि हेतु तथा किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध आ रहा है या आप किसी महत्वपूर्ण कार्य पर जा रहे हैं तो उसकी सफलता के लिए मंगलवार का दिन हो तो हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं तथा भोग लगाएं अथवा जाने से पूर्व ही यह कार्य कर लें।
  • आर्थिक दृष्टि से प्रबल होने के लिए इस वर्ष आप विधवा औरतों की आर्थिक सहायता करें।
  • आप माणिक्य धारण कर सकते है।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें ।
  • पन्द्रहिया यन्त्र भोज पत्र में निर्मित कर धारण करें हर कार्य में सफलता हेतु ।

उम्मीद है ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। हम आपके मंगल भविष्य की कामना करते हैं।

More from: Jyotish
36911

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020