आज का राशिफल - दैनिक राशिफल

aaj ka rashifal - rashifal in hindi

हिन्दी लोक पर पेश है ख़ास आपके लिए आज का राशिफल। यह दैनिक राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है जिसमें राशि के अनुसार आपके भविष्य के बारे में बताया गया है। इस फलादेश के माध्यम से आप अपने आर्थिक, करियर, निजी, पारिवारिक, वैवाहिक एवं प्रेम जीवन के अलावा अन्य पहलुओं से संबंधित भविष्य जान सकते हैं। यह भविष्यकथन न केवल आपकी दैनिक योजनाओं को बनाने में मदद करेगा बल्कि उसके सफल क्रियान्वयन में भी कारगर सिद्ध होगा।

कई बार व्यक्ति को अपने भविष्य की चिंता सताने लगती है। उसके मन में अपने आने वाले को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। यह चिंता उसको मानसिक तनाव की ओर ले जाती है। परंतु राशिफल के माध्यम से उनकी यह परेशानी पलभर में दूर हो सकती है। इसमें व्यक्ति अपनी राशि को पढ़कर अपने आने वाले कल को सँवारता सकता है। तो चलिए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार क्या है आपका आज का भविष्यफल।

राशिफल क्या है?

राशि के अनुसार मिलने वाला फल ही राशिफल कहलाता है। दरअसल, किसी व्यक्ति की राशि उसकी जन्म कुण्डली के आधार पर ही होती है इसलिए राशि का संबंध आकाश में स्थित में ग्रह तथा नक्षत्रों से होता है। वैदिक ज्योतिष में चंद्र राशि को आधार मानकर राशिफल तैयार किया जाता है। जन्म के समय आकाश मंडल में परिक्रमा करते हुए चंद्रमा जिस भी राशि में होता है, वह हमारी चंद्र राशि कहलाती है।

वहीं पाश्चात्य ज्योतिष में सूर्य राशि को आधार मानकर किसी व्यक्ति के फलादेश को जाना जाता है। इसमें जन्म के समय सूर्य जिस राशि में होता है उसे ही सूर्य राशि कहा जाता है। ज्योतिषीय विद्वानों का मानना है कि सूर्य राशि से व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व का पता चलता है परंतु उसके आंतरिक व्यक्तित्व को जानने के लिए चंद्र राशि ही विचारणीय है।

राशि और राशि के स्वामी ग्रह के स्वभाव तथा गुण व दोषों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर स्पष्ट रूप से पड़ता है। इसलिए ज्योतिष विज्ञान के द्वारा लोगों के शुभ-अशुभ तथा भविष्य का आँकलन करने के लिए राशि का प्रयोग होता है। इसमें जो भी परिणाम आता है वह उनका राशिफल कहलाता है।

आज का राशिफल क्या है?

आज का राशिफल पूरे दिन में होने वाली घटनाओं का विवरण होता है। अर्थात इसके द्वारा दिन के सभी अच्छे और बुरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसकी गणना राशि और उस दिन के ग्रहों व तारों की चाल के आधार पर की जाती है। इसके अलावा यह आपको आने वाली चुनौतियों और अवसरों से अवगत कराता है।

साप्ताहिक राशिफल क्या है?

साप्ताहिक राशिफल में आगामी सात दिनों का राशि पर आधारित फलादेश होता है। इसमें सात दिनों के लिए ग्रहों की चाल व नक्षत्रों की स्थिति का अध्ययन करके राशिफल के माध्यम से उनके प्रभावों बताया जाता है। साप्ताहिक भविष्यफल आपको आने वाले सातों दिनों की अच्छी और बुरी परिस्थितियों की जानकारी मुहैया कराता है।

मासिक राशिफल क्या है?

मासिक राशिफल के द्वारा आने वाले एक माह में ग्रहों, नक्षत्रों की दशाओं की स्थिति का अध्ययन कर इसके परिणाम को राशिफल के माध्यम से बताया जाता है। अपनी चंद्र राशि के अनुसार मासिक राशि को पढ़कर आप अपने आने वाले माह के सभी ज़रुरी पहलुओं के बारे में जान सकते हैं। यह राशिफल आपको मासिक योजना बनाने में बहुत मदद करता है।

वार्षिक राशिफल क्या है?

नए साल को लेकर हम कई योजनाएँ बनाते हैं तथा अपने लक्ष्यों को निर्धारित करते हैं। इसके लिए वार्षिक राशिफल हमारी बहुत काम आता है। वार्षिक राशिफल में आगामी एक वर्ष में ग्रहों की चाल तथा नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव आपके ऊपर क्या रहने वाला होगा, इसकी जानकारी दी जाती है। अपना वार्षिक राशिफल जानकर आप अपनी वार्षिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं।

राशिफल का महत्व

मनुष्यों के कल्याण के लिए वेदों में ज्ञान का सागर समाया हुआ है। हमारे ऋषि-मुनियों ने वेदों के वास्तविक अर्थ को समझाने के लिए 6 वेदांगों की रचना की है। इसमें शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छंद और ज्योतिष शामिल हैं। इन्हें सामान्य भाषा में वेदों का अंग कहा जाता है। इनका उद्देश्य मनुष्य जाति का विकास और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए था।

ज्योतिष शास्त्र के द्वारा आकाश मंडल में स्थित ग्रहों तथा नक्षत्रों की चाल से मनुष्यों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों तथा अवसरों से अवगत कराया जाता है। इसमें ज्योतिषाचार्य व्यक्ति की जन्म कुण्डली को देखकर उसका भविष्यफल बताते हैं। ऐसे में यदि लोगों को उसके आने वाले कल का पता चल जाए तो वह उसी के आधार पर अपनी रणनीतियों का क्रियान्वयन करेंगे जिसमें उन्हें अपार सफलता मिलेगी। वे प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का परचम लगाएंगे।

दैनिक राशिफल के द्वारा व्यक्ति अपनी दैनिक योजनाओं को दुरुस्त बना सकता है। इसी प्रकार वह साप्ताहिक राशिफल से सप्ताह, मासिक राशिफल से माह एवं वार्षिक राशिफल की सहायता से अपने एक वर्ष की विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित नीतियों को सफलतापूर्वक तैयार कर सकता है।

इस तनावपूर्ण जीवन में हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या के कारण परेशान है। कोई विद्यार्थी छात्र जीवन में परेशानी का सामना कर रहा है, तो कोई व्यवसायी व्यापार घाटे से परेशान हैं। इसी प्रकार किसी व्यक्ति को नौकरी में सफलता नहीं मिल रही है तो कोई जातक अपने कार्य में असफलता को लेकर चिंतित है। इसके अलावा किसी के प्रेम जीवन में रुकावटें आ रही हैं तो कोई जातक अपने वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ तलाश रहा है। ऐसे में लोगों की समस्त परेशानियों का इलाज ज्योतिष के माध्यम से किया जा सकता है।

हिन्दू ज्योतिष पर आधारित यह राशिफल न केवल आपको भविष्य की सूचना देता है, बल्कि इसमें कष्ट के निवारण के लिए ज्योतिषीय उपाय भी बताए जाते हैं। यदि आप इन उपाय को विधि पूर्वक अपनाते हैं तो आपकी समस्या का समाधान हो जाता है। इन सभी चीज़ों को गंभीरता से सोचें तो हमें राशिफल का वास्तविक महत्व अच्छे से समझ में आता है।

राशिफल के लाभ

  • योजनाओं में सफलता - राशिफल के माध्यम से व्यक्ति अपनी योजनाओं को सुनियोजित तरीक़े से सफल बना सकता है। इसमें राशिफल पूर्ण रुप से आपकी सहायता करेगा। इसमें दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल आपका मार्गदर्शन करेगा। यदि आपके पास अपने भविष्य की सही जानकारी होगी तो आप उसी हिसाब से अपना कार्य करेंगे। आने वाले कल की सूचना आपको अधिक सशक्त और कामयाब इंसान बनाएगी। जो व्यक्ति योजना बनाकर कार्य करता है उसे सदैव सफलता प्राप्त होती है। फिर चाहें वह किसी भी क्षेत्र से संबंध क्यों न रखता हो। सही समय में लिया गया सही फैसला व्यक्ति को बहुत लाभ पहुँचाता है और आपका शुभ समय कब होगा इसकी जानकारी आपको राशिफल के माध्यम से होगी।
  • व्यापार में लाभ - व्यापार में हर किसी व्यक्ति को वह मुकाम नहीं मिलता जिसकी वह आशा करता है। कई बार व्यापार में पैसा लगाने पर उसका रिटर्न घाटे के रूप में मिलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमें उसका पूर्वानुमान नहीं होता है। परंतु यदि हमें राशिफल के द्वारा यह पता चले कि कौनसा व्यापार हमारे लिए बेहतर होगा या व्यापार में पैसा लगाने के लिए कौनसा समय हमारे लिए अनुकूल रहेगा तो हम इस घाटे को एक अच्छे लाभ में परिवर्तन कर सकते हैं। जन्म कुण्डली पर आधारित भविष्यकथन आपको व्यापार में मुनाफा कमाने के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।
  • वैवाहिक जीवन में ख़ुशहाली - वैसे तो वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए कुण्डली मिलान के बाद ही शादी के बंधन में बंधना चाहिए। परंतु यदि आप विवाहित हैं और अपनी मैरिड लाइफ में प्रेम, ख़ुशहाली और शांति चाहते हैं तो आपको नित्य ही अपना राशिफल देखना चाहिए। इसमें आपके वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के उपाय भी दिए जाते हैं। इन उपाय को अपना आप अपने दाम्पत्य जीवन को सफल बना सकते हैं। हिन्दू धर्म में शादी केवल एक जन्म का रिश्ता नहीं है बल्कि यह सात जन्मों का अटूट रिश्ता होता है। इसलिए इसमें प्रेम का संचार होते रहना चाहिए।
  • प्रेम जीवन में मधुरता - प्रेम में रोमांस, मधुरता और विश्वसनीयत बनी रहनी आवश्यक है। इसलिए अपने प्रेमफल में मधुरता की महक बनी रहे इसके लिए आपको अपना प्रेमफल अवश्य ही देखना चाहिए। राशिफल में आपके प्रेम जीवन के बारे में भी बताया जाता है जिससे आप उसे जानकर इस बंधन को और भी प्रगाढ़ और मजबूत बना सकते हैं। यदि साथी आपसे अकारण रुठा है तो उसका कारण और उसे मनाने का उपाय जानने के लिए राशिफल आपके बहुत काम आएगा। इसमें दिए गए ज्योतिषीय उपाय बहुत कारगर होते हैं। इसकी मदद से आप अपने प्रेम जीवन को सफल बना सकते हैं।
  • करियर में प्रगति - युवा अवस्था में करियर को लेकर हम अक्सर चिंतित रहते हैं। फिर चाहें वह जॉब न मिलने की समस्या हो या फिर करियर ग्रोथ में रुकावट। इसके अलावा करियर में जीतोड़ मेहनत करने के बावजूद भी हमें उसका मनचाहा फल प्राप्त नहीं होता है। जिससे हमारे मन में निराशा का भाव पैदा होने लगता है। इसके लिए आपको अपना कुण्डली आधारित भविष्यकथन अवश्य ही देखना चाहिए। इसमें आपको सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। हमारा राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है जिसमें आपकी चंद्र राशि के अनुसार सटीक फलादेश होता है। इसके अलावा करियर में सफलता पाने के लिए कारगर उपाय जानने के लिए भी आपको अपना राशिफल अवश्य देखना चाहिए।
  • शिक्षा में सफलता - ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति ग्रह के आशीर्वाद से व्यक्ति को छात्र जीवन में सफलता प्राप्त होती है। राशिफल में आपके संपूर्ण शैक्षिक जीवन के बारे में बताया जाता है। छात्रों के लिए राशिफल मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। यदि छात्रों को अध्ययन के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो राशिफल में दिए गए उपाय से छात्र अपनी उस दूर कर पाने में सफल होता है। यह ज्योतिषीय फलादेश आपकी पढ़ाई में एकाग्रता को स्थिर बनाए रखने में मदद, जिससे आप अध्ययन क्षेत्र में सफलता के नए आयाम को स्थापित करेंगे।
  • पारिवारिक जीवन में शांति - राशिफल के अनुसार यह पता चलता है कि आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी या फिर इसमें किसी प्रकार का क्लेश होगा। यदि आपके पारिवारिक जीवन में किसी तरह का नकारात्मक पक्ष सामने आ रहा है तो राशिफल में इसका उपाय भी दिया जाता है। इसे अपनाकर आप अपनी फैमिली लाइफ में सामंजस्य, शांति और भाईचारे को कायम कर सकते हैं। राशि पर आधारित यह फलादेश परिवार के साथ-साथ परिजनों के आपके रिश्ते पर भी प्रकाश डालता है। इसमें आप अपने परिजनों के जीवन के बारे में भी जानते हैं।
  • आध्यात्मिक लाभ - आध्यात्मिक जीवन व्यक्ति को वैराग्य की ओर ले जाता है। यह सांसारिक वस्तुओं और मोह माया के जाल से दूर ले जाता है। जिस व्यक्ति को आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो जाए वह मानसिक रूप से ख़ुद को बहुत ही प्रसन्न और शांति को अनुभव करता है। भविष्यकथन से आपको आध्यात्मिक लाभ प्राप्त हो सकता है। क्योंकि इसमें आपके भौतिक जीवन के साथ-साथ आध्यात्मिक जीवन के विषय में बताया जाता है।
  • आर्थिक जीवन में लाभ - आर्थिक जीवन में संपन्नता प्राप्त करने के लिए कुण्डली पर आधारित राशिफल का अध्ययन करना चाहिए। राशिफल में आपके आर्थिक जीवन के बारे में बताया जाता है। इसका अध्ययन कर आप यह जान सकेंगे कि आने वाला कल आपके आर्थिक पक्ष के लिए कैसा होगा। आपको किस स्रोत से धन की प्राप्ति होगी या फिर किस क्षेत्र में आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आपको राशिफल के माध्यम से इसका पूर्वानुमान होगा तो आप उसी के अनुसार अपने आर्थिक फैसले लेंगे और आर्थिक योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। उसके बाद निश्चित ही आपको आर्थिक क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलनी तय है।

कार्यस्थल पर पहचान - कई जातकों के साथ ऐसा होता है जिसमें उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बावजूद भी सफलता हासिल नहीं होती है। जातक इसके पीछे का कारण जानने की बजाय निराश होकर शांति से बैठ जाता है अथवा उसे इसका वास्तविक कारण पता नहीं चल पाता है। परंतु यदि वह अपने राशिफल को देखता है तो उसे इसका न केवल वास्तविक कारण पता चलता है बल्कि इससे उभरने का उपाय भी प्राप्त होता है और इसमें बताए गए नुस्खों को आज़मा कर वह अपने कार्यस्थल और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होता है।

ज्योतिष लेख