Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बलात्कार में नाकाम होने पर की आंख फोड़ने की कोशिश

2-man-tried-for-rape-in-kannouj-06201119

19 जून 2011

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बलात्कार की कोशिश में विफल होने पर युवकों ने एक नाबालिग किशोरी की आंखों पर चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया। गम्भीर रूप से घायल किशोरी की एक आंख की रोशनी खोने की आशंका जताई जा रही है। आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

मामला जिले के गुरुसहायगंज कोतवाली इलाके के भूड़पुरवा गांव का है। 13 वर्षीया किशोरी के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो युवकों कुलदीप लोनिया और निरंजन यादव ने शुक्रवार देर शाम इस वारदात को अंजाम दिया जब वह शौच के लिए बाहर गई थी। जब वे पुलिस से शिकायत करने पहुंचे तो थाने में उनकी सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय पत्रकारों द्वारा मामला उठाए जाने के बाद शनिवार को आला अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक एस. जमां ने रविवार को बताया मामला दर्ज नहीं करने और आला अधिकारियों को घटना के बारे में समय पर सूचना न देने के आरोप में गुरुसहायगंज कोतवाली के उप-निरीक्षक शिव शंकर सिंह और प्रमुख मुंशी फखरुद्दीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जमां ने बताया कि घायल किशोरी को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका ऑपरेशन होना है। उसकी एक आंख में अधिक चोट आई है। चिकित्सकों ने उस आंख की रोशनी जाने की आशंका जताई है।

आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीम दोनों के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


 

More from: Khabar
21858

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020