Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमरनाथ यात्रा के लिए 3 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

3 lakh devotees resgistration for amarnath yatra

5 जून 2012

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक देश भर से तीन लाख लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। प्रशासन ने 24 जून से शुरू हो रही इस यात्रा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के विशेष सचिव अशोक चड्ढा ने सोमवार को पहलगाम आधार शिविर पर उच्च स्तरीय बैठक में तीर्थ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम आधार शिविर से पीर पंजाल की पहाड़ियों में स्थित अमरनाथ गुफा तक के मार्ग को 10 जून तक साफ कर लिया जाएगा।

चड्ढा ने यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारु ढंग से संचालन के लिए सेना, पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि 24 जून से दो अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के लिए अबतक तीन लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

पिछले वर्ष 630000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे, जो अब तक रिकार्ड है।

More from: Khabar
31064

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020