29 मई 2012
काहिरा । मिस्र में पुरातत्वविदों ने 4,000 वर्ष पुराने एक मकबरे का पता लगाया है, जिसमें पत्थर की एक पट्टिका पाई गई है, जिसपर अंतिम संस्कार से सम्बंधित प्राचीन आख्यान खुदे हुए हैं। समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार, मिस्र के पुरातत्व मंत्री मुहम्मद इब्राहिम ने कहा है, "कई वर्षो के दौरान पहली बार ऐसा हुआ है जब इसतरह के एक सु संरक्षित मकबरे को खोजा गया है।"
मकबरे के निर्माण की तारीख प्राचीन मिस्र के प्रथम मध्यवर्ती कालावधि (2181-2055 ईसा पूर्व) की है और यह एक असामान्य खोज है, क्योंकि इस अवधि के बहुत ही कम पुरातात्विक सबूत बचे हुए हैं।
इस मकबरे की खुदाई बेल्जियम के कैथोलिक युनिवर्सिटी ऑफ लौवेन के सहयोग से की गई है।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।