Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उत्तराखंड में भूस्खलन से 29 की मौत, 50 लापता

पिथौरागढ़, 8 अगस्त

उत्तराखंड में शनिवार को भारी वर्षा के कारण हुई भूस्खलन की एक घटना में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग लापता हो गए। इसके साथ ही तीन गांव पूरी तरह तहस-नहस हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी इलाके में स्थित ये तीनों गांव (ला, घेरना और लेलु नीहार) 5,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित थे।

राज्य के पुलिस प्रमुख सुभाष जोशी ने बताया कि अब तक 29 शव बरामद किए गए हैं। इस पहाड़ी इलाके में शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार अपराह्न् तक मूसलाधार बारिश हुई है।

जोशी ने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बचाव कर्मी भूस्खलन में लापता हुए लगभग 50 लोगों की तलाश में शनिवार शाम तक जुटे रहे। लेकिन दूरवर्ती सीमावर्ती गांवों में अंधेरा छा जाने के बाद तलाशी अभियान बंद कर दिया गया।

जोशी ने कहा कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण भी बचाव कार्य में दिक्कत आई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने त्रासदी में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक-एक लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

(IANS)

 

More from: Khabar
720

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020