Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अपनी साख का सही लाभ उठाऊंगा : आमिर

aamir-khan-bollywood-01032014
1 मार्च 2014
मुंबई|
अभिनेता आमिर खान अपने मशहूर टॉक शो 'सत्यमेव जयते' के दूसरे संस्करण के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि वह एक चर्चित हस्ती होने का सही फायदा उठाना जारी रखना चाहते हैं। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने आईएएनएस को बताया, "अगर एक सेलिब्रिटी कुछ काम करती है तो उसे ज्यादा तव्वजो दी जाती है। लेकिन दर्शक बहुत समझदार हैं वे सब समझते हैं। बीते वर्षो में जो कुछ साख बनाई मैं उसका प्रयोग हमेशा सही लाभ उठाने में करूंगा। आशा करता हूं कि और हस्तियां भी ऐसा करें..इससे भी अच्छा करें।"

आमिर ने 'सत्यमेव जयते' के दूसरे संस्करण में उठाए जाने वाले विषयों पर जरा भी जुबान नहीं खोली है। शो रविवार को एक ही समय पर स्टार प्लस, स्टार वर्ल्ड, स्टार प्रवाह, स्टार विजय, एशियानेट, स्टार उत्सव और दूरदर्शन पर छह भाषाओं में प्रसारित होगा। ईटीवी तेलुगू पर यह अलग समय पर प्रसारित होगा।

क्या शो में राजधानी दिल्ली के चर्चित 16 दिसंबर सामूहिक दुष्कर्म कांड को उठाया गया है? इस सवाल पर अभिनेता ने कहा, "हम अपने विषयों पर चर्चा नहीं करते। इसलिए मैं उसके बारे में बात नहीं कर सकता। सिर्फ यही कह सकता हूं कि हमारे सभी विषय बहुत महत्वपूर्ण हैं।"
More from: Khabar
36383

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020