Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'लाइफ ऑफ पाइ' के भारत में बनने से खुश हैं अभिनव कश्यप

abhinav kasyap happy for making of life of pie

23 नवंबर 2012

मुंबई। फिल्म निर्माता अभिनव कश्यप इस बात से खुश हैं कि वैश्विक फिल्म बाजार कहानी, कलाकार और जगहों के लिए भारत की ओर रुख करने लगा है। उन्हें लगता है कि भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए यह सीख लेने का समय है। फिल्म की विशेष प्रस्तुति के दौरान 38 वर्षीय अभिनव ने कहा, "यह अच्छी बात है कि विदेशी फिल्म निर्माता भारतीय लोगों और भारतीय कहानियों से संबंधित फिल्म बनाने लगे हैं। मुझे लगता है यह शुरुआत है। ऐसी फिल्में भारत में भी बननी चाहिए। बहुत सी बातें मायने रखती हैं। उम्मीद है हमारा बजट और दर्शकों की रूचि में सकारात्मक बदलाव आएगा।"

फिल्म 'बेशर्म' के टल जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "फिल्म को कुछ समय के लिए टाला गया है। रणबीर कपूर फिल्म के हीरो हैं। वो एक समय में एक ही फिल्म करते हैं। इसमें बहुत ज्यादा देर नहीं होगी। दिसम्बर के दूसरे हफ्ते में हम शूटिंग शुरू करेंगे।"

निर्देशक अनुराग कश्यप के भाई अभिनव ने साल 2010 में आई सुपरहिट फिल्म 'दबंग' से निर्देशन की शुरूआत की थी।


 

More from: samanya
33847

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020