Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अभिषेक ने याद किया 'धूम' से 'धूम 3' का सफर

abhishek busy in dhoom 3 shooting

28 अगस्त 2012

मुम्बई। अभिषेक बच्चन इस समय 'धूम 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी समय आठ साल पहले 'धूम' प्रदर्शित हुई थी। अभिषेक 'धूम' से 'धूम 3' तक का अपना सफर याद करते हैं। अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा, "27 अगस्त 2004 मेरे अभिनय करियर के लिए महत्वपूर्ण बिंदु हैं। 'धूम' इसी दिन प्रदर्शित हुई थी और मेरा सबकुछ बदल गया। आठ साल बाद ठीक इसी दिन मैं 'धूम 3' की शूटिंग कर रहा हूं। जब आप खुश हों तो समय बीतते देरी नहीं लगती है। सभी को इसके लिए धन्यवाद।"


अभिषेक 'धूम' श्रृंखला की फिल्मों में जय दीक्षित नाम के पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। 'धूम 2' 2006 में प्रदर्शित हुई थी। 'धूम 3: बैक इन एक्शन' में अभिषेक के अलावा आमिर खान एवं कटरीना कैफ हैं। आमिर इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में हैं।


 

More from: Khabar
32512

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020