Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेरठ जंक्शन' में मुख्य भूमिका निभाएंगे अभिषेक?

abhishek-may-be-in-merut-junction-0222201309871111
21 फरवरी 2013

मुम्बई। एक तरफ निर्देशक आनंद कुमार अपनी नई फिल्म 'जिला गाजियाबाद' प्रदर्शित करने वाले हैं और दूसरी तरफ उन्होंने अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। कुमार अपनी अगली फिल्म 'मेरठ जंक्शन' में अभिषेक बच्चन को मुख्य भूमिका में लेने के इच्छुक हैं। कुमार ने आईएएनएस को बताया, "मेरी अगली फिल्म 'मेरठ जंक्शन' की पटकथा पूरी हो चुकी है। यह बिल्कुल ग्रामीण फिल्म है। मैं फिल्म में अभिषेक बच्चन को मुख्य भूमिका में लेना चाहता हूं। हम उनसे इस बारे में बात कर रहे हैं और उन्हें भी फिल्म की पटकथा पसंद आई है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो हम जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।"

कुमार को लगता है कि अभिषेक उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं जो फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए बिल्कुल सटीक बैठेंगे। वह कहते हैं कि चुंकि अभिषेक एक शहरी और आधुनिक युवक हैं, उन्हें फिल्म की देहाती भूमिका में देखना दिलचस्प होगा
More from: Khabar
34603

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020