20 सितम्बर 2012
मुम्बई। अभिनेता-फिल्म निर्देशक दिनेश ठाकुर का गुरुवार को मुम्बई में लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। दिनेश के मित्र अभिनेता राजा मुराद ने इस खबर की पुष्टि की है।
राजा ने आईएएनएस को बताया, "दिनेश ठाकुर का आज सुबह निधन हो गया। वह बीते तीन या चार वर्षो से अस्वस्थ चल रहे थे।"
उनके परिवार में पत्नी प्रीता माथुर हैं। प्रीता एक अभिनेत्री हैं।
दिनेश हिन्दी फिल्मों में मुख्यत: चरित्र भूमिकाओं में नजर आए। उन्हें वर्ष 1978 में आई फिल्म 'घर' की कहानी लिखने और पटकथा के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस फिल्म के लिए वर्ष 1979 में श्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता था।
वर्ष 1974 में फिल्म 'रजनीगंधा' में मुख्य भूमिका निभाने वाले दिनेश टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक 'क्योंकि सांस भी कभी बहू थी' में भी नजर आए थे।
उनके निधन की खबर से फिल्म निर्माता शेखर कपूर को गहरा दुख पहुंचा है।
कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।"
दिनेश का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम 4.30 बजे ओशिवाड़ा श्मशान घाट में किया जाएगा।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।