Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कलाकारों के बच्चों को इंडस्ट्री की बेहतर समझ : अरबाज

actor s kids have a better understanding of industry

18 जुलाई 2012

मुंबई। अभिनेता-निर्माता अरबाज खान का मानना है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले बच्चे जल्दी सफल होते हैं, क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री की बेहतर समझ होती है। इतना ही नहीं,  उनका मानना है कि इस वजह से वे बाहर से आए लोगों पर भारी पड़ते हैं।
 
अरबाज ने फिल्म 'चलो ड्राइवर' के प्रीमियर के मौके पर कहा, "फिल्म उद्योग में बहुत सारे लोग बाहर से आते हैं। जाहिर सी बात है कलाकारों के बच्चे उन पर भारी पड़ते हैं और उन्हें कलाकार परिवारों से जुड़े होने का फायदा भी होता है। वे एक फिल्म परिवार के बीच बड़े होते हैं इसलिए उन्हें पता होता है कि बॉलीवुड में चीजें किस तरह काम करती है और उन्हें क्या करना है।"
 
लेकिन अरबाज को लगता है कि बॉलीवुड नई प्रतिभाओं के लिए भी खुल रहा है।
 
"बहुत सारे लोग कलाकार, निर्देशक, तकनीशियन बनना चाहते हैं और बॉलीवुड उनका बाहें खोलकर स्वागत करता है।"
 

वैसे अरबाज अपने भाई सलमान की फिल्म 'एक था टाइगर' के प्रदर्शित होने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शित होगी।

More from: Khabar
31905

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020