Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेरी बिकिनी पर हंगामा बंद करें : अदिति

aditi-rao-hydari-bollywood-06092013
6 सितम्बर 2013
मुंबई|
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपनी आने वाली फिल्म 'बॉस' के अपने बिकिनी दृश्य पर हो रहे हो-हंगामे से तंग आ चुकी हैं। वह चाहती हैं कि लोग बिकिनी को एक अन्य परिधान की तरह समझें। यहां गुरुवार को एक कॉलेज में फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचीं 34 वर्षीया अदिति ने कहा, "वास्तव में बिकिनी सिर्फ एक अन्य परिधान है। मुझे पूरा विश्वास है कि जो लड़कियां तैराकी करती हैं, वे पूल में बिकिनी ही पहनती हैं। आपको पूल में बिकिनी ही पहननी होती है, आप वहां गाउन नहीं पहन सकते। मुझे लगता है कि एक बिकिनी को लेकर हो रहा हंगामा बंद होना चाहिए क्योंकि यह इसे देखने का गलत नजरिया है।"

उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक परिधान है, एक खूबसूरत पोशाक है। यदि कोई लड़की अपनी काया और अपने स्त्रीत्व को लेकर खुश है तो यह अच्छा है। मुझे लगता है कि आज हर किसी को बिकिनी को किसी भी अन्य परिधान की तरह देखना चाहिए। मैं बच्ची थी, तभी से बिकिनी पहन रही हूं और इसमें सहज महसूस करती हूं।"

एंथनी डीसूजा के निर्देशन में बनी 'बॉस' में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 16 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।
More from: Khabar
35129

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020