Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुम्बई के बाद पुणे में भी दौड़ेगी मेट्रो रेल

after mumbai metro rail will run in pune

7 जून 2012
 
मुम्बई। महाराष्ट्र में मुम्बई के बाद पुणे में भी मेट्रो रेल दौड़ेगी। राज्य सरकार ने पुणे में मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे पुणे के 50 लाख लोगों का रोजाना सफर आसान हो सकेगा। राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार देर रात हुई बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई। एक अधिकारी ने कहा, "पहले चरण में रामवडी-वनाज को एलेवेटेड रेल ट्रैक से जोड़ा जाएगा। इस पर 2,593 करोड़ रुपये की लागत आएगी।"

दूसरे चरण में 44 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक का निर्माण होगा, जिस पर 5,391 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस रेलवे ट्रैक के जरिये शिवाजी नगर-हिंजेवाड़ी-डेक्कन-बंदगार्डन-स्वारगेट-कटराज-पिमपरी और चिंचवाड़-निगडी को जोड़ा जाएगा, जो औद्योगिक क्षेत्र हैं।

परियोजना पांच साल में पूरी होने की उम्मीद है। इनमें तीन साल केवल निर्माण पर लगेगा। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए पुणे मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (पीएमआरसी) के गठन को मंजूरी दे दी है।


 

More from: Khabar
31097

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020