Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ऑपरेशन के बाद पहली पार्टी बैठक में हिस्सा लेंगी सोनिया

congress president sonia gandhi will

15 सितम्बर 2011

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ऑपरेशन के बाद पहली बार पार्टी बैठक में शिरकत करने जा रही हैं। गुरुवार शाम उनके आवास 10 जनपथ पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश में अगले साल मई में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "समझा जाता है कि वह (सोनिया) उत्तर प्रदेश में अगले साल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों का चयन करने के लिए बुलाई गई बैठक में शामिल होंगी।"

इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। बैठक गांधी के आवास 10 जनपथ में शाम चार बाजे आयोजित होगी। वह आठ सितम्बर को दिल्ली लौटी हैं। लेकिन उनसे पार्टी के नेताओं की मुलाकात नहीं हो पाई है।

More from: Khabar
24984

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020