Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राजनीति के कारण अफजल को फांसी में देरी : भाजपा

afzal-guru-05201127

27 मई 2011    

नई दिल्ली। मृत्युदंड की सजा सुनाए गए दो लोगों की दया याचिका राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील द्वारा खारिज किए जाने के अगले दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु की दया याचिका खारिज करने की मांग की और कहा कि 'वोट बैंक की राजनीति' के कारण अफजल को फांसी देने में विलम्ब किया जा रहा है।

पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, "यह वोट बैंक की राजनीति का ज्वलंत उदाहरण है। कुछ दिनों पहले शीला दीक्षित (दिल्ली की मुख्यमंत्री) और उनके अधिकारियों ने बयान दिया था कि तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटील ने उन्हें याचिका राष्ट्रपति के पास भेजने में विलम्ब करने को कहा था।"

प्रसाद ने कहा, "अफजल की दया याचिका को जल्द से जल्द खारिज किया जाना चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पाटील ने गुरुवार को देविंदर सिंह भुल्लर एवं महेंद्र नाथ दास की दया याचिका खारिज कर दी थी। भुल्लर को 1993 में नई दिल्ली स्थित युवक कांग्रेस कार्यालय के सामने हुए कार बम विस्फोट मामले में दोषी करार दिया गया है, जबकि दास को एक अन्य मामले में जमानत पर छूटने के बाद असम में एक व्यक्ति की हत्या करने पर मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी।

 

More from: Khabar
21060

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020