Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एयर इंडिया कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

air india strike, air india workers warned for fresh strike

23 मार्च 2012
 
मुम्बई |  एयर इंडिया के कर्मचारियों ने 31 मार्च तक बकाये का भुगतान नहीं होने पर दो अप्रैल से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। एयर इंडिया यूनियन के बैनर तले हड़ताल पर जाने की चेतावनी देने वालों में इंजीनियर व पायलट भी शामिल हैं। एयरलाइन के अधिकतम कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली सात यूनियनों ने संयुक्त रूप से एयर इंडिया प्रबंधन से अपने बकाये के भुगतान के लिए लिखित आश्वासन भी मांगा है।

इस बीच, एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि बकाये के भुगतान के लिए सभी कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि छुट्टियों के दिनों को देखते हुए कर्मचारी ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे, जिससे विमानन कम्पनी को नुकसान हो।

उन्होंने कहा कि कुछ यूनियन ने हालांकि हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है, लेकिन प्रबंधन को मामले के समाधान की उम्मीद है, जो सभी के लिए स्वीकार्य होगा।

इंडियन पायलट्स गिल्ड, इंडियन कॉमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन तथा एयर इंडिया केबिन क्रू एसोसिएशन जैसे प्रमुख यूनियनों के अधिकारियों ने इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है।

More from: Khabar
30000

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020