Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'आकाश वाणी' अच्छी प्रेम कथा साबित होगी : अभिषेक पाठक

akashvani isgood love story prem pathak

  
 7 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक को यकीन है कि उनकी अगली फिल्म 'आकाश वाणी' पूर्व में आई 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'दिल तो पागल है' की भांति अच्छी प्रेम कथा साबित होगी।


25 वर्षीय अभिषेक ने 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई। बुधवार को फिल्म की पहली झलक के प्रदर्शन के मौके पर उन्होंने कहा, "मैं 'आकाश वाणी' को एक अच्छी फिल्म कहना चाहूंगा। अभी हम 'डीडीएलजे' और 'दिल तो पागल है' के बारे में बात करते हैं, लेकिन अब 'आकाश वाणी' इन्हीं की तरह एक अच्छी प्रेम कथा साबित होगी।"


पाठक के निर्माण में बनी आखिरी फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में प्यार में पड़ने के बाद के प्रभावों को दिखाया गया था। 'आकाश वाणी' भी प्यार के विषय पर आधारित है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों फिल्में एक दूसरे से अलग हैं।


'आकाश वाणी' की कहानी का 'प्यार का पंचनामा' से काई लेना-देना नहीं है। यह एक अलग कहानी है। यह उस तरह की प्रेम कथा नहीं है, जिन्हें हम वर्तमान में देखते हैं।


'प्यार का पंचनामा' में रजत और नेहा का किरदार निभाने वाले कार्तिक तिवारी और नुसरत बहरूचा इस फिल्म में भी नजर आएंगे।


लव रंजन के निर्देशन में बन रही 'आकाशवाणी' अगले वर्ष 18 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

More from: Khabar
34020

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020