Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अत्यधिक व्यायाम ठीक नहीं : नागार्जुन

akkineni-nagarjuna-bollywood-09092013
9 सितम्बर 2013
चेन्नई|
दक्षिण भारतीय अभिनेता अक्कीनेनी नागार्जुन के शारीरिक सौष्ठव का राज कम समय में अधिक व्यायाम का कड़ा अनुशासन नहीं, बल्कि 20 सालों का नियमित हल्का व्यायाम और रोजमर्रा की आदतें और पौष्टिक भोजन है। इससे उनका शरीर और दिमाग स्वस्थ रहता है। 

नागार्जुन ने आईएएनएस से कहा, "मैं कम समय में बहुत अधिक व्यायाम करने और मसल्स बनाने में यकीन नहीं रखता। इसका परिणाम बहुत जल्दी मिलता है, लेकिन जब आप व्यायाम करना छोड़ देते हैं, तो इसका बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। मैं हर रोज नियमित रूप से हल्का व्यायाम करने में यकीन रखता हूं और कम से कम 25 सालों से मैं यही कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं सप्ताह में छह दिन हर सुबह एक घंटे का व्यायाम करता हूं। लेकिन व्यायाम के साथ ही रोजमर्रा की आदतें और खानपान का ध्यान भी रखना पड़ता है। पर्याप्त नींद लेना और खूब पानी पीना भी जरूरी है। इसके अलावा मैं जो भी काम करता हूं उसका आनन्द लेता हूं, इससे मेरा शरीर और मन स्वस्थ रहता है।"

हाल ही में तेलुगू फिल्म 'दमारुकम' में सिक्स पैक का प्रदर्शन कर चुके 54 वर्षीय नागार्जुन ने नई तेलुगू हास्य फिल्म 'मानम' की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसमें उनके पिता अक्किनेनी नागेश्वरा और बेटे अक्किनेनी नागा चैतन्य भी काम कर रहे हैं।
More from: samanya
35144

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020