Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अक्षय ने नए साल पर शुरू की शूटिंग

akshay busy in new flim shooting

 3 जनवरी 2013

मुम्बई।  वर्ष 2012 में करियर के लिहाज से बेहतरीन साल बिताने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने 2013 की शुरुआत तमिल फिल्म 'थुप्पाक्की' के हिंदी संस्करण की शूटिंग से की। अक्षय ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "मैंने नए साल पर 'थुप्पाक्की' के हिंदी संस्करण की शूटिंग शुरू की। आपकी शुभकामनाएं पाकर खुशी होगी।"


इस फिल्म के जरिए अक्षय एक बार फिर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आएंगे जिन्होंने उनके साथ फिल्म 'जोकर' और 'राउडी राठौर' में काम किया है।


इसके तमिल संस्करण का निर्देशन कर चुके ए.आर. मुरुगदौस ने हिंदी संस्करण की भी जिम्मेवारी ली है।

2012 अक्षय के लिए बेहद सफल साल साबित हुआ है। इस साल उन्होंने 'हाउसफुल 2', 'राउडी राठौर', 'ओह माई गॉड' और 'खिलाड़ी 786' जैसी सफल फिल्में दी हैं। साथ ही उनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया है।


 

More from: Khabar
34255

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020