Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हास्य कलाकार बनकर खुश हूं : अली

ali-actor-bollywood-19022014
19 फरवरी 2014
चेन्नई|
अभिनेता अली कुछ फिल्मों में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं। उनका कहना है कि वह अपने हास्य से लोगों को हंसाकर खुश हैं। वह मुख्य भूमिकाएं निभाने को इच्छुक नहीं हैं, क्योंकि वह 'अलीबाबा ओक्काड डोंगा' फिल्म के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। 'अलीबाबा ओक्काड डोंगा' में अली मुख्य भूमिका में हैं। बतौर मुख्य भूमिका यह उनकी 50वीं फिल्म है।

अली ने आईएएनएस को बताया, "मुझे अब और मुख्य भूमिका निभाने की इच्छा नहीं थी, लेकिन निर्देशन ने कहा कि मैं इसे करूं, क्योंकि मुख्य भूमिका में यह मेरी 50वीं फिल्म है।"

वह 'यमलीला', 'घटोत्कचुडू' और 'पित्ताला डोरा' सरीखी फिल्मों में मुख्य किरदार निभा चुके हैं।

अली ने कहा, "तब से मैं हास्यकलाकार बन गया। मैं अपने करियर से खुश हूं। अपनी प्रस्तुति से लोगों को हंसाने से बढ़कर क्या है? मैं महसूस करता हूं कि वह एक आशीर्वाद है। हर कोई दर्शकों को नहीं हंसा सकता।"

अली हास्यकलाकार के रूप 'रभाषा', 'गब्बर सिंह 2' और अन्य फिल्मों में व्यस्त हैं।
More from: Khabar
36302

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020