Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मैंने अभी कुछ हासिल नहीं किया : आलिया

alia-bhatt-bollywood-15022014
15 फरवरी 2014
मुंबई|
फिल्मकार महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट की इच्छा अच्छी अभिनेत्री बनने के बाद सुपरस्टार बनने की है। लेकिन फिलहाल उन्हें लगता है कि वह कुछ भी नहीं हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख चुकीं आलिया को अब अपनी फिल्म 'हाईवे' के प्रदर्शन का इंतजार है। इसके बाद वह '2 स्टेट्स' में नजर आएंगी।

आलिया ने आईएएनएस को बताया, "मैं सुपरस्टार बनना चाहती हूं, लेकिन मैं पहले एक अभिनेत्री होना चाहती हूं। उसके बाद ही सुपरस्टार बनना चाहती हूं। इस वक्त मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ भी पाया है। मैं शून्य हूं।"

एक सुपरस्टार के बारे में आपका क्या नजरिया है? इस सवाल पर आलिया ने कहा, "एक सुपरस्टार का रवैया सही होना चाहिए। उसमें आकर्षण होना चाहिए और दर्शकों को आकर्षित करने की खूबी होनी चाहिए। मेरे ख्याल से ऐश्वर्या राय में वह खूबी है। वह जब प्रवेश करती हैं तो आप उन्हें देखते रह जाते हैं।"
More from: Khabar
36274

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020