Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमाला मेरी आत्मीय दोस्त : विजय

amala-bollywood-26042014
26 अप्रैल 2014
चेन्नई|
फिल्म निर्देशक विजय ने शनिवार को अभिनेत्री अमाला के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। विजय ने यह भी घोषणा की कि वह और अमाला जल्द ही विवाह बंधन में बंध जाएंगे।

विजय ने कहा, "मुझे यह ऐलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं अब एकल से युगल होने जा रहा हूं। अमाला पॉल से मिलने के बाद मेरी हमसफर की तलाश पूरी हो गई। वह बेहद अच्छे दिल की लड़की है और मैं उसका बहुत ख्याल रखूंगा और बेहद प्यार दूंगा।"

तमिल फिल्म 'दीवा तिरुमागल' में साथ काम करने के बाद विजय और अमाला के बीच नजदीकी बढ़ी थी और तब से वह दोनों साथ थे।

विजय ने आगे कहा, "हम अपनी शादी का न्योता जल्द ही मीडिया और दोस्तों को देंगे। फिलहाल अमाला कुछ अनुबंधों में व्यस्त है और मैं भी अपनी फिल्म 'सैवम' के प्रदर्शन का इंतजार कर रहा हूं। इन सबके बाद हमारे पास जिंदगी का लुत्फ लेने के लिए पर्याप्त समय होगा।"
More from: samanya
36734

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020