Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वयस्क फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ हैं सेफ्रीड

amanda-hollywood-14082013
14 अगस्त 2013
लंदन|
हॉलीवुड अभिनेत्री अमांडा सेफ्रीड ने कहा कि वयस्क फिल्मों और सामग्रियों पर प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। लोगों को अपने पसंद की चीजें देखने का अधिकार मिलना चाहिए। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 27 वर्षीया सेफ्रीड ने फिल्म 'लवलेस' में 70 के दशक की पोर्न स्टार लिंडा लवलेस का भूमिका निभाई है। सेफ्रीड का मानना है कि वयस्क फिल्मों और वीडियो फिल्मों को लेकर शर्म महसूस करने जैसी कोई बात नहीं है।

सेफ्रीड ने सोमवार को मेयफेयर होटल में फिल्म के विशेष प्रदर्शन पर कहा, "आप इस पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते। इससे स्वतंत्रता के अधिकार को मजबूती मिलेगी। आपको अपनी पसंद की चीजें देखने का अधिकार मिलना चाहिए।"

हालांकि सेफ्रीड ने यह माना कि उन्हें वयस्क फिल्में देखना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, "मैंने पोर्न फिल्में देखी हैं, पर मुझे इसमें मजा नहीं आता।"
More from: samanya
34954

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020