Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ बच्चन ने चखा फिल्म 'बर्फी' का स्वाद

amitabh bachchan likes ranbeer barfi

18 सितम्बर 2012 
 

मुम्बई| महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि अनुराग बसु़ की फिल्म 'बर्फी!' एक मूक-बधिर लड़के और ऑटिस्टिक लड़की की सम्वेदनशील प्रेम कहानी है। साथ ही उनका कहना है कि भारतीय सिनेमा जादुई चरण से गुजर रहा है। 69 वर्षीय अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "भारतीय सिनेमा, इसकी फिल्में, कलाकार, तकनीशियन बदलाव के जादुई चरण से गुजर रहे हैं...बहुत उत्साहपूर्ण समय है।"


'बर्फी!' में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज ने भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है।


अमिताभ इस फिल्म के सभी कलाकारों की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।


उन्होंने कहा, "रणबीर कपूर ने शानदार अभिनय किया है...प्रियंका का काम अविश्वसनीय है और अनुराग बसु ने इसे असाधारण तरीके से बनाया है..इलियाना डी क्रूज ने इस फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत की है..बहुत ही समझदारी भरा और संतुलित प्रदर्शन है, बहुत-बहुत बधाई।"

 

More from: Khabar
32886

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020