Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ ने महिला शक्ति को किया सलाम

amitabh respect the women power


 7 जनवरी 2013

मुम्बई। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' में पांच करोड़ जीतने वाली पहली महिला सनमीत कौर सावहनेय ने यह सिद्ध कर दिया कि महिलाएं पुरुषों से कमतर नहीं हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "गृहिणी और बच्चों को घर पर ट्युशन देने वाली मुम्बई की सनमीत कौर हॉटसीट पर काफी आत्मविश्वासी लग रही थीं। वह किसी भी सवाल पर नहीं हिचकिचाई, न ही कोई अंदाजा लगाया। एक करोड़ रुपये के सवाल पर उनके पास दो लाइफ लाइन थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया क्योंकि उनके मुताबिक वह जवाब को लेकर आश्वस्त थीं।"


उन्होंने कहा, "सनमीत ने बेहद शांतिपूर्ण ढंग से अपने पति मनमीत सिंह के साथ भांग्ड़ा कर इस खुशी को मनाया, जिन्हें हमने विज्ञापन और फिल्मों में अक्सर देखा है।"


अमिताभ ने कहा कि दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बीत जाने के बाद एक महिला को पुरुषों की दुनिया में देख कर खुशी हुई।

More from: Khabar
34286

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020