Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुम्बई ब्लास्ट में 'परिष्कृत विस्फोटकों का इस्तेमाल'

ammonium-nitrate-used-in-mumbai-blasts-07201114

14 जुलाई 2011

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव आर.के. सिंह ने यहां गुरुवार को कहा कि मुम्बई विस्फोटों में अमोनियम नाइट्रेट पर आधारित इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया था जो 'कच्चे नहीं' थे और यह इस बात का संकेत है कि इन्हें परिष्कृत कर तैयार किया गया था।

मुम्बई में बुधवार शाम हुए सिलसिलेवार तीन विस्फोटों के अगले दिन सिंह ने यहां संवाददताओं से कहा, "प्रारम्भिक जांच से संकेत मिला है कि मुम्बई विस्फोटों में अमोनियम नाइट्रेट पर आधारित विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया था। आईईडी कच्चे नहीं थे। यह इस बात का संकेत है कि इन्हें कुछ स्तर तक परिष्कृत किया गया था।" इन विस्फोटों में 17 लोगों की मौत हो गई थी और 131 लोग घायल हुए थे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय आतंकवादी हमले के सम्बंध में मीडिया को लगातार ताजा जानकारी मुहैया करा रहा है।

गृह सचिव ने कहा कि आतंकवाद निरोधी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख एस.सी. सिन्हा मुम्बई में हैं और वह विस्फोट मामले की जांच का निरीक्षण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एनआईए के पास एक महानिरीक्षक के नेतृत्व वाली तीन टीमें हैं जो जांच में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता और मुम्बई पुलिस की मदद कर रही हैं।

सिंह ने कहा कि इसके अलावा चार फॉरेंसिक टीमों ने विस्फोट वाले स्थलों का दौरा किया है और ये टीमें भी जांच में सहयोग कर रही हैं।

 

More from: Khabar
22796

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020