Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जोली ने परिवार की चैरिटी में किया सहयोग

angelina-jolie-hollywood-29112013
29 नवंबर 2013
लास एंजेलिस|
अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने उनके परिवार द्वारा शुरू की गई संस्था 'मार्शेलीन डेबरा एवं रालेह फाउंडेशन' की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। जोली के अंकल रॉन मार्टिन ने बताया कि संस्था का नाम जोली की मां मार्शेलीन एवं उनके आंटी एवं अंकल के नाम पर रखा गया है, जिनकी मौत कैंसर की बीमारी से हुई थी।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार मार्टिन ने कहा, "जोली के पिता जॉन वॉइट, उनके पिता जेम्स हेवेन, जोली के मंगेतर ब्रैड पिट भी इस मानवीय और सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए हैं। यह एक तरह से परिवारिक संस्था है।"

जोली के परिवार को इस बात की खुशी है कि वह इतनी मशहूर और लोकप्रिय हस्ती होकर भी वह मानवीय कार्यो में सक्रिय हैं। हाल ही में गर्वनर्स अवार्ड्स में जोली को जीन हशरेल्ट ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड दिया गया था। उनके परिवार का मानना है कि खास कर जोली की मां को अपनी बेटी के काम पर गर्व महसूस होता होगा।
More from: samanya
35698

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020