Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अन्ना हजारे का सांकेतिक उपवास शुरू

anna-hazaare-atarted-a-fast-

11 दिसम्बर 2011

नई दिल्ली| सरकार के लोकपाल विधेयक को 'कमजोर' बताते हुए अन्ना हजारे ने इसके विरोध में रविवार को देश की राजधानी में जंतर-मंतर पर एक दिन का सांकेतिक उपवास शुरू कर दिया। अन्ना हजारे ने उपवास पर बैठने से पहले 'भारत माता की जय', 'वंदे मात्रम' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि वह बहुत अधिक नहीं बोलेंगे।

वह सुबह 10.10 बजे जंतर-मंतर पर पहुंचे। इससे पहले वह राजघाट गए और वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने करीब 20 मिनट तक वहां ध्यान भी किया।

समर्थक पहले ही जंतर-मंतर पहुंच चुके थे। उनके हाथों में तिरंगा था और वे राष्ट्रभक्ति गीत गा रहे थे।

किरण बेदी, मनीष सिसौदिया, प्रशांत भूषण और शांति भूषण अन्ना हजारे के साथ मंच पर मौजूद थे।

More from: samanya
27383

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020