Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कर्क राशि 2012 का वार्षिक राशिफल

annual hoeoscope od cancer 2012

कर्क-राशिफल (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):-

 

जनवरी:- इस माह शुभ फलों की प्राप्ति कम होगी। कोई विश्वास पात्र ही धोखा दे सकता है। इस कारण किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास करना ठीक नहीं रहेगा। इस महीने खर्चे कुछ ज्यादा ही सिर उठा सकते हैं। कोर्ट कचहरी से सम्बंधित कोई विवाद उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में भी बाधाओं के आने के योग बन रहे हैं। अलसीपना शरीर में प्रवेष कर सकता है। इस माह की 7, 8, 9, 16, 17, 18, 25, 26, 27 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

फरवरी:- यह महीना आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानी उभर सकती हैं। दाम्पत्य सुख में भी कमी रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आवष्यक धन की पूर्ति होने में कठिनाई होगी।  स्वजनों से विरोध होने के योग बन रहे हैं। कई महत्वपूर्ण कामों में बाधाएं आ सकती हैं। दिनचर्या को नियमित करने की आवष्यकता है। कार्य भार बढ़ सकता है। यात्रा में अनुमान से अधिक खर्चाली हो सकती है। किसी धार्मिक यात्रा या धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने सुअवसर मिलेगा। वाणी का सन्तुलन बनाये रखें। इस माह की  4, 5, 12, 13, 14, 21, 22, 23 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

मार्च:- पिछले दिनों से चली आ रही समस्याओं के दूर होने का समय आ चुका है। पूर्व में की मेहनत का रंग अब देखने को मिलेगा, हो सकता है परिश्रम का फल धीरे मिले लेकिन मिलेगा जरूर। अब आपके कार्यों को प्रसंसा मिलनी शुरू हो जाएगी। अब तो आपको सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन इस समय आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखने की आवश्यकता रहेगी। मासांत में  पारिवारिक समस्याआंे को लेकर आप कुछ हद तक तनावग्रस्त हो सकते हैं। इस माह की  2, 3, 4, 11, 12, 19, 20, 21, 29, 30, 31 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

अप्रैल:- माह की शुरुआत में कुछ तनाव रह सकता है। खान पान पर ध्यान देने की आवष्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। जहां तक हो सके अपनी वाणी में सरसता लायें अन्यथा विरोधी की तादाद अधिक हो सकती है और कुटुम्बियों से दूरी भी बढ़ सकती है। संतान पक्ष से भी उचित सहयोग नहीं मिल पाएगा। व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है। जमीन-जायदाद की खरीद के लिए भी समय अनुकूल है। इस माह की  7, 8, 16, 17, 26, 27 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

मई:- मिश्रित फलदायी रहेगा यह माह। व्यवसायियों का मन प्रसन्न रहेगा क्योंकि उनके लाभ के साधन बढ़ जाएंगे। बचत बैंक में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों के कार्य भार में कमी होनें के साथ ही अपने अधिकारियों से उनके सम्बंध भी अच्छे रहेंगे। घरेलू महिलाएं व्यस्तता के कारण अपना स्वास्थ्य कमजोर कर लेंगी। सन्तान पक्ष से कुछ निराशा हो सकती है। महीने के अंत में खर्चे बढ़ सकते हैं। सभी महत्वपूर्ण कामों को जल्दी निपटाएं। अधूरे कामों के कारण आपका सम्मान जोखिम में आ सकता है। इस माह की  1, 2, 9, 10, 18, 19, 28, 29, तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

जून:- महीने की शुरुआत व्यवसायियों को अच्छा लाभ देने वाली है। यदि आप चाहें तो नए वस्त्रों और आभूषणों की भी प्राप्ति होगी। सभी तरीकों से धन का आगमन होगा। जमीन-जायदाद का सुख मिलेगा। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ सकते हैं। खर्चे नियन्त्रित न करने पर आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। पूजा-पाठ, जप, दर्शन से लाभ होगा। इस माह की  5, 6, 15, 24, 25 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

जुलाई:- महीने के शुरुआती दिनों में खर्चें बढ़कर आपके मानसिक तनाव को भी बढ़ा सकते हैं। स्नायु तंत्र वायु विकार तथा रक्त विकार की परेषानी हो सकती है। अतः स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। इस समय आप एक साथ कई काम करने की सोचेंगे और उसमें सफलता भी प्राप्ति करेंगे। स्वजनों से झगड़ा व मन-मुटाव होगा। माता पक्ष से सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस माह की  3, 4, 5, 13, 14, 22, 23, 30, 31 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

अगस्त:- माह की शुरुआत में खर्चें बढ़ेंगे जिससे आप तनाव ग्रस्त हांेगे। व्यवसायिक उलझने भी बढ़ेंगी। आपको किसी बड़ी प्रतिद्वन्दिता का सामना करना पड़ेगा। घरेलू जीवन में भी अशांति रहेगी। मानसिक असंतोष का बोलबाला रहेगा। परिवारजनों में सामंजस्य की कमी रहेगी। आपको स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपको शांत रहना जरूरी होगा। इस माह की  3, 4, 5, 13, 14, 15, 22, 23, 30, 31 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

सितम्बर:- यह महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। आमदनी के साधन बढे़गे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। स्वजनों से सम्बंध मधुर होंगे। अच्छे लोगो का साथ मिलने से प्रसन्नता और सम्मान की प्राप्ति होगी। इस समय आपको ऐसे लगेगा कि आप आप कई कामों को अंजाम दे सकते हैं लेकिन सही-गलत का निर्णय करके काम को शुरू करना ज्यादा उचित होगा। इस माह की  1, 9, 10, 11, 18, 19, 20, 27, 28 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

अक्टूबर:- मिले जुले परिणामों को लेकर आया है ये माह आपके लिए। स्वजनों से विवाद होने के योग हैं। इसलिए बहुत ही सावधानी से काम करना जरूरी होगा। कुछ घरेलू झगड़े भी सिर उठा रहे हैं। स्त्री और सन्तान से सामान्य सुख मिलता रहेगा। मासान्त में आपकी माता आपसे कुछ विषेष पाकर प्रसन्न होगी। व्यावसायिक यात्राए लाभकारी नहीं होगी। षिक्षा से संबंधित लोगो की उन्नति एवं लोकप्रियता में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व का विकास होगा। उत्तरार्ध अच्छे परिणाम नहीं देगा। इस माह की  6, 7, 8, 15, 16, 17, 24, 25 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

नवम्बर:- यह महीना आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र एवं घरेलू जीवन दोनो अशांत रह सकते हैं। शारीरिक पीड़ा भी हो सकती है। स्वजनों से कष्ट मिलने के योग हैं। स्वास्थ बिगड़ सकता है। जीवनसाथी की परामर्श लाभप्रद रहेगी। वाहनों के प्रयोग में सावधानी रखें। यथासम्भव यात्रा न करें। विद्यार्थियांे के लिये समय अनुकूल नहीं है। विरोधियों से सावधान रहें और वाणी को सरस बनाएं। इस माह की 3, 4, 5, 12, 13, 20, 21, 22, 30 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

दिसम्बर:- यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। सभी चिन्ताएं दूर होंगी। सद्ग्रन्थों के अध्ययन की रूचि बढ़ेगी। शत्रु पक्ष शांत होंगे। लाभ के अवसर को हाथ से न निकलनें दें। वायु कफ की अधिकता रहेगी। गृहणियों का स्वास्थ्य कमजोर होगा। साथी-सहयोगियों से सुख-सहानुभूति का लाभ। नौकरी व व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। इस माह की 1, 2, 9, 10, 11, 17, 18, 19, 27, 28, 29 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

More from: Jyotish
27897

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020